प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 12 जनवरी 2022

छत्तीसगढ़ में इकाई भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी और बड़ी खबर है । दरअसल, युवा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गांधी मैदान में अधिकारियों को निर्देश दिया है कि एसआई भर्ती की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए और जल्द एसआई पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाए ।
मुख्यमंत्री ने युवा दिवस के अवसर पर पुलिस सब इंस्पेक्टर पद की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए इसके माध्यम से 971 पदों पर भर्ती की जाएगी ।





