9 Mar 2026, Mon
Breaking

मिशन 2023 : कापसी रेस्ट हाउस में हुआ विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों की संख्या में एकजुट हुए कांगेसी, विधायक अनुप नाग को बताया नंबर 1 विधायक

प्रसेनजीत साहा
पखांजूर, 07 फरवरी 2023

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होते नजर आ रहे हैं । कापसी रेस्ट हाउस में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बैठक में उपस्थित होकर आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। कापसी वन विभाग के रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल बैठक की गई। बैठक में जहां पार्टी को मजबूत बनाने के लिए चर्चा की गई वही कार्यकर्ताओं से प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा गया है। साथ ही अंतागढ़ विधानसभा के वर्तमान विधायक अनुप नाग के कार्य से खुश कार्यकर्ताओ ने अनुप नाग को दोबारा बहुमत से विजयी दिलवाने की शपथ लिए हैं। दरअसल अंतागढ़ विधायक अनूप नाग जमीनी स्तर से जुड़े हुए है, साथ ही विधायक द्वारा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य पर जोर देकर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाया जा रहा है। ऐसे में अंतागढ़ के लिए अनुप नाग से बेहतर दूसरा कोई विकल्प नही है।

 

क्षेत्र मे विधायक नाग के विकास कार्य

पिछले चार वर्षो मे विधायक के द्वारा मांग के अनुसार लगभग सभी गाँव मे हैंडपंप की व्यवस्था की है। लगभग 25 वर्षों से विवादित कोरेनार ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर क्षेत्र वासिओं को बड़ी सौगात दी है। वही विकास कार्य को आगे बढ़ाते हुए बेचाघाट ब्रिज, कलारकुटनी पुलिया और छोटे बेठिया पुलिया निमार्ण कार्य शुरू कर क्षेत्रवासिओं लाभान्वित किया है। आये दिन विधानसभा क्षेत्र मे जिस किसी गाँव व पंचायत मे मांग के अनुसार लाखों लाखों रूपये के लागत से नये नये रंगमंच, सामुदायिक भवन व आँगनबाड़ी भवन निर्माण कर क्षेत्र मे विकास कार्यों को अंजाम दिए है।

पढ़ें   सुप्रीम कोर्ट ने SEBI खाते से Sahara जमाकर्ताओं को 5,000 करोड़ रुपये जारी करने का आदेश : भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026, पूर्व न्यायाधीश सुभाष रेड्डी की देखरेख में होगी निगरानी

विधायक अनुप नाग के कार्यशैली से कांग्रेस कार्यकताओ से लेकर आम जनता तक बेहत खुश है। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेताओ ने कहा कि प्रदेश में भूपेश सरकार तथा अंतागढ़ विधायक अनुप नाग किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आज से ही तैयारियों में जुट जाना चाहिए और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाना चाहिए ताकि आने वाले चुनावों के दौरान पार्टी शानदार प्रदर्शन कर सकें।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बैठक करने का एक ही मकसद है कि जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओ को बूस्ट किया जाए क्योकि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं।कार्यकर्ताओं के बिना पार्टी मजबूत नहीं बन सकती।

Share

 

 

 

 

 

You Missed