12 May 2025, Mon 3:23:57 PM
Breaking

महाशिवरात्रि : भगवान शिव की CM भूपेश बघेल ने की पूजा अर्चना, मीडिया सिटी में नव निर्मित शिवालय परिसर का किया लोकार्पण

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 17 फरवरी 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के महोबा बाजार स्थित मीडिया सिटी पहुंचे और वहां शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस दौरान मीडिया सिटी में ही नव निर्मित शिवालय परिसर का भी लोकार्पण किया।

 

https://fb.watch/iM0Y-O1XLj/?mibextid=RUbZ1f

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मीडिया सिटी में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, यह बहुत ही खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि शिव और शक्ति का अद्भुत संगम है शिवलिंग। कोई भी तीज त्यौहार हो, भगवान शिव और मां शक्ति को स्मरण किए बिना वह पूरा नहीं होता। मीडिया सिटी परिवार द्वारा इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया सिटी के संचालक मंडल के सदस्यों द्वारा वहां सुविधाओं के विस्तार के संबंध में चर्चा भी की गई।

Share
पढ़ें   पोल्ट्री फार्म में घूंसा पानी : यहां के पोल्ट्री फार्म में घूंसा बरसात का पानी.. करीब 3000 चूजे की हुई मौत.. शासन से कर रहे मुआवजे की मांग

 

 

 

 

 

You Missed