8 Mar 2026, Sun
Breaking

TS और सोनिया की मुलाकात : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने की सोनिया गांधी से मुलाकात…मिनटों तक इन बातों पर हुई चर्चा…10 जनपथ स्थित आवास में हुई मीटिंग

प्रमोद मिश्रा

नई दिल्ली/रायपुर, 07 अप्रैल 2023

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की आज कांग्रेस सोनिया गांधी से मुलाकात हुई है।

 

यह मुलाकात नई दिल्ली के 10 जनपथ स्थित सोनिया गांधी के आवास पर हुई।

सूत्रों के मुताबिक इस दौरान टीएस सिंहदेव की और सोनिया गांधी की तकरीबन 10 से 15 मिनट तक चर्चा हुई।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में 2018 में जिस तरह से कांग्रेस को लेकर माहौल बना था, उस पर आने वाले दिनों में भी सबकी निगाहें हैं। ऐसे में नई दिल्ली में सिंहदेव से सोनिया गांधी की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि यह सौजन्य मुलाकात थी। पर राजनीति में कांग्रेस की या किसी भी दल के शीर्ष नेता से राज्य किसी बड़े नेता का मिलना कई तरह के सियासी मायने को जन्म देता है। वहीं आज स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव देर शाम तक छत्तीसगढ़ लौट आएंगे। शाम को वो रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

Share
पढ़ें   मंडला के रामनगर में माँ नर्मदा तट पर शुरू हुआ सातवां आदि उत्सव : CM विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की मौजूदगी में हुआ भव्य शुभारंभ, महाआरोग्य शिविर से लेकर आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक रहा आकर्षण का केंद्र

 

 

 

 

 

You Missed