9 Mar 2026, Mon
Breaking

रायपुर से आया सनसनीखेज मामला…किराए के मकान में मिला युवती का क्षत विक्षप्त शव…साथ में कई दिनों तक रहा युवक…हैरान कर देने वाली ख़बर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 अप्रैल 2023

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के काली नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां किराए के मकान में रहने वाली युवती का शव क्षत-विक्षत स्थिति में बरामद किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक युवती की मौत 2 दिन पहले हो चुकी थी। जिसके बाद उसका शव सड़ने वाली स्थिति में आ गया था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का बताया जा रहा है।

वहीं इस मामले को लेकर हैरान कर देने वाली जानकारी भी मिली है कि काली नगर के जिस मकान से युवती का शव बरामद हुआ है, वहां एक लड़का उसके शव के साथ कई दिनों तक था।

 

फिलहाल इस पूरी घटनाक्रम के सामने आने के बाद से क्षेत्र में सनसनी है। वहीं मौके पर टिकरापारा पुलिस के स्टाफ पहुंच चुके हैं और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

 

मृतिका की पहचान बसंती यादव के रूप में की गई है। साथ ही इसके साथ जो लड़का वहां मौजूद था, उसका नाम गोपी निषाद है। फिलहाल मामले की जांच में रायपुर पुलिस जुट गई है।

Share
पढ़ें   CG में चिल्फी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक से 100 किलो गांजा पकड़ा, 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

 

 

 

 

 

You Missed