9 Mar 2026, Mon
Breaking

बृजमोहन बोले: आने वाला चुनाव धर्म युद्ध,दक्षिण से निकेलगा विजय रथ,राज्यसभा सांसद बोलीं- नतीजे भांप गए थे कार्यकर्ता, पिछले चुनाव में हुई गलतियां मानी

रायपुर 24 अप्रैल 2023

रायपुर में रविवार को बीजेपी की बैठक में राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने पिछले चुनाव के दौरान हुई रणनीति और तैयारियों पर पार्टी के द्वारा की गलतियों को मान गई हैं। हालांकि इसकी हमेशा से चर्चा होती रही है। उन्होंने कहा कि, चुनाव के दौरान नतीजे हमारे कार्यकर्ता भांप गए थे। नेताओं को ये बात देर से समझ आई।

दरअसल ये बात कहकर सरोज पांडे ने ये जताने का प्रयास किया कि, इस बार कार्यकर्ताओं की जरूर सुनी जाएगी। इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी कह चुके हैं कि टिकट बंटवारे में भी कार्यकर्ताओं की पसंद को तरजीह दी जाएगी।

बीजेपी की इस बैठक में पार्टी के नेता और रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए। बड़ी तादाद में एकात्म परिसर कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं में इन नेताओं ने जोश भरा।

रायपुर की बैठक के दौरान महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

रायपुर की बैठक के दौरान महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

कांग्रेस सरकार पर हमला
सरोज पांडे ने कहा, कैसी भी लहर हो परंतु रायपुर दक्षिण विधानसभा में भाजपा का परचम सदैव ऊंचा रहा है और रहेगा। इस बार जीत का एक अलग कीर्तिमान रचा जाएगा। विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा बैठक में सरोज पांडे ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बहरूपिया सरकार कहा है। उन्होंने कहा, यह बोलती कुछ है और करती कुछ है। शराबबंदी के वादे का पूरा न होना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ एक बड़ा विश्वासघात है। जिसका बदला निश्चित रूप से जनता आने वाले चुनाव में कांग्रेस से लेगी।

जीत का संकल्प इस बैठक में लिया गया।

जीत का संकल्प इस बैठक में लिया गया।

पढ़ें   उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 35.56 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का किया अनावरण, छत्तीसगढ़ सरकार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के मार्ग पर चलने वाला बताया

बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर
इस तरह की बैठकों के जरिए भाजपा के नेता इस बात पर पूरा जोर लगा रहे हैं कि, बूथ स्तर पर पार्टी का प्रचार मजबूत हो। सरोज पांडे ने कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र भी सुझाया। उन्हें बताया कि प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर ही चुनावी जीत का आंकड़ा बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए योजनाबद्ध ढंग से एकजुटता के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यकर्ताओं से बृजमोहन ने चुनावी रण की तैयारी करने को कहा।

कार्यकर्ताओं से बृजमोहन ने चुनावी रण की तैयारी करने को कहा।

बृजमोहन बोले- दक्षिण से निकलेगा विजय रथ
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, आने वाला चुनाव एक धर्म युद्ध है। 15 सालों तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जितने भी विकास के काम किए उसके अलावा एक भी नया विकास का काम पिछले साल साढ़े 4 साल में नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ की जनता को न प्रधानमंत्री आवास मिल रहा है, न ही नल जल योजना के तहत स्वच्छ पानी मिल पा रहा है। ऐसे में हमें अपने विधानसभा रायपुर दक्षिण से जागरूकता का ऐसा संदेश देना है कि कांग्रेस सरकार को सबक मिल सके। बृजमोहन ने दावा किया कि दक्षिण विधानसभा से भाजपा की जीत का विजय रथ पूरे प्रदेश में पहुंचेगा।

कार्यकर्ताओं को मिला टारगेट
बूथ सशक्तिकरण समीक्षा बैठक को रायपुर दक्षिण विधानसभा के प्रभारी विजय ठाकुर ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड को विधानसभा के 100 बूथों में सुने जाने की योजना पर बात रखी। इस दौरान हर बूथ पर कार्यक्रम होंगे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed