8 Mar 2026, Sun
Breaking

भेंट-मुलाकात : CM भूपेश बघेल आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलाकात, विभिन्न विकास कार्याें का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 24 अप्रैल 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम और विभिन्न विकास कार्याें के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12.10 बजे मोवा स्थित पाम-बेलाजियो अपार्टमेंट के सामने 1000 सीटर गारमेंट फैक्ट्री का भूमिपूजन करेंगे और दोपहर 12.35 बजे माना स्थित पुष्पवाटिका पहुंचकर वहां जल आवर्धन योजना का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12.55 बजे लालपुर स्थित जय शीतला माता मंदिर जाएंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1.05 बजे बोरियाखुर्द स्थित मिनी स्टेडियम में विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे और वहां भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होकर आमजनों से संवाद करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 3.15 बजे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।

Share
पढ़ें   आंवला नवमी पर CM विष्णु देव साय ने धर्मपत्नी के साथ की आंवला वृक्ष की पूजा, कहा—प्रकृति हमारी संस्कृति का आधार, वृक्षों का संरक्षण सभी का दायित्व

 

 

 

 

 

You Missed