17 Apr 2025, Thu
Breaking

स्कूल में मधुमक्खियों का हमला: छत पर काम कर रहे मजदूर की 20 फीट ऊंचाई से गिरकर मौत, आधा दर्जन घायल

प्रमोद मिश्रा, कोरबा, 12 मई 2023

छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार को एक मजूदर की मधुमक्खी के हमले से मौत हो गई। मजदूर एक स्कूल की छत पर काम कर रहा था। इस दौरान 20 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में छह मजदूर घायल भी हुए हैं। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोसाबाड़ी के पास संचालित दयानंद पब्लिक स्कूल की छत पर गुरुवार को आठ-नौ मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से फोकटपारा निवासी मजदूर गोपाल जलतारे अनियंत्रित हो गया और सीध 20 फीट नीचे जमीन पर आ गिरा। इसके चलते उसके सिर पर चोट लगी और खून निकलने लगा। आनन-फानन में सहकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जमीन पर गिरने के बाद भी मधुमक्खियों का झुंड गोपाल को डंक मारता रहा। जिसके निशान उसके शरीर पर साफ तौर पर देखे जा सकते है। छत पर ईश्वर प्रसाद कहरा, पवन कुमार, केशव सिंह मजदूर समेत लगभग 8 से 9 लोग काम कर रहे थे। ईश्वर प्रसाद बताया कि मधुमक्खियों के हमले में मौके पर काम कर रहे करीब आधा दर्जन मजदूर और घायल हुए हैं। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं गोपाल के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Share
पढ़ें   CG में सकुशल लौटा इंजीनियर : नक्सलियों ने रिहा किया इंजीनियर और मुंशी को, पांच दिन पहले किया था अगवा, गृहमंत्री ने IG को दिए थे सकुशल रिहाई के निर्देश

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed