8 Mar 2026, Sun
Breaking

CM ने दी भाटापारा विधानसभा के रहवासियों को सौगात : भाटापारा में बनेगा इंडोर स्टेडियम, बलौदाबाजार-भाटापारा सड़‌क का होगा चौड़ीकरण, देखें CM की घोषणाएं

प्रमोद मिश्रा

भाटापारा, 15 मई 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भाटापारा विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम पहुंचे । इस दौरान सीएम भूपेश बघेल द्वारा बलौदाबाजार भाटापारा जिले के ग्राम कडार में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं :-

1. करही मेकरी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल।

2. भाटापारा विधानसभा में सर्व सुविधायुक्त मंडी का निर्माण किया जायेगा।

3. निपनिया में थाना खोला जायेगा ।

4. भाटापारा में इन्डोर स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा।

5. बिटकुली में जिला सहकारी बैंक की स्थापना की जायेगी।

6. कोसमंदा से अकलतरा तक सड़क निर्माण करवाया जायेगा।

7. शिवलाल मेहता हाई स्कूल के लिये भवन का निर्माण किया जायेगा ।

8. ग्राम पंचायत अकलतरा के हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जायेगा।

9. ग्राम कड़ार में विभिन्न सी.सी. रोड निर्माण करवाया जायेगा।

10. कोदवा में तालाब का सौंदर्यीकरण किया जायेगा।

11. सिमगा ब्लॉक के खरधर से धाबनी पुलिया, रपटा निर्माण करवाया जायेगा।

12. बलौदाबाजार-भाटापारा सड़‌क चौड़ीकरण किया जायेगा।

13. मावलीमाता मंदिर सिंगारपुर पहुँच मार्ग का सौंदयीकरण और पर्यटन स्थल के रूप में उन्नयन।

Share
पढ़ें   भारत स्काउट एंड गाइड छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष बने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

 

 

 

 

 

You Missed