11 Mar 2026, Wed
Breaking

3 करोड़ की सड़क डामरीकरण का भूमि पूजन किया सभापति प्रमोद दुबे ने

प्रमोद मिश्रा, 19 मई



रायपुर।नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने शैलेंद्र, नगर टैगोर नगर, बैरन बाजार क्षेत्र की तीन करोड़ रुपए की लागत से होने वाली सड़कों के डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन महापौर एज़ाज़ ढेबर एवं सभापति प्रमोद दुबे ने किया। गुरुवार को कटोरा तालाब संत कंवरराम गली नंबर एक से 11 तक एवं फन फिएस्टा उद्यान, एसबीआई गार्डन, भगत सिंह उद्यान के चारों ओर तथा टैगोर नगर के डॉक्टर मेमन नर्सिंग होम्स के चारों तरफ चतुर दिशा में सड़कों का जाल लगभग तीन करोड़ रुपए से बनाया जाएगा। सभापति प्रमोद दुबे ने बताया कि बैरन बाजार क्षेत्र के आशीर्वाद भवन के आसपास के क्षेत्र राम मंदिर क्षेत्र का भी संपूर्ण कार्य किया जाना है। उक्त सभी क्षेत्रों में 15 वर्ष बाद सड़क डामरीकरण का कार्य एवं सड़क को नवीनीकृत किए जाने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सभापति श्री दुबे ने उक्त कार्य की स्वीकृति हेतु लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर डॉ. गोपाल सुंदरानी, तेज कुमार बजाज, संत सिंह कोहली, बबला होतवानी, बाकर अब्बास ,अप्पू वाडिया, राजू पंजवानी ,सीए रवि ग्वालानी, अमरचंद , कैलाश चंदवानी ,इंदु गोदवानी ,अरुण पंजाबी प्रदीप सिहानी,रिक्की जुदानी, घनश्याम मनवानी, मनोहर चंदवानी ,राहुल पंजाबी भूपेश सतपति धर्मेश सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने ली मनेंद्रगढ़ में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक : राजस्व अधिकारी नामांतरण सीमांकन के प्रकरणों की समीक्षा कर बरसात के पहले निराकरण की करें कार्यवाही, लोगों के छोटे-छोटे कार्यों को अधिकारी दें प्राथमिकता

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed