10 Mar 2026, Tue
Breaking

UPSC रिजल्ट ब्रेकिंग : टॉप 10 में 4 लड़कियों ने बनाई जगह, इशिता किशोर ने किया टॉप, देखें रिजल्ट

डेस्क

नई दिल्ली, 23 मई 2023

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसे UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में टॉप 4 में लड़कियां ही रहीं। इशिता किशोर ने एग्जाम में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया, तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं। इनके मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के लगभग 15 दिन बाद की जाएगी।

फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं।

सिलेक्ट किए गए टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट
1. इशिता किशोर
2. गरिमा लोहिया
3. उमा हरति एन
4. स्मृति मिश्रा
5. मयूर हजारिका
6. गहना नव्या जेम्स
7. वसीम अहमद
8. अनिरुद्ध यादव
9. कनिका गोयल
10. राहुल श्रीवास्तव

Share
पढ़ें   रायगढ़ में डीजल चोरों का आतंक: पुलिस की घेराबंदी तोड़कर स्कॉर्पियो से भागे, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

 

 

 

 

 

You Missed