9 Mar 2026, Mon
Breaking

सूदखोरों का जाल: SECL कर्मचारी ने रकम लौटाई, फिर भी खाते से निकाल लेते पूरा वेतन, खर्च के लिए देते थे 10 हजार

प्रमोद मिश्रा, 27 जून 2023

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बेटी की शादी के लिए पिता ने रकम उधार ली। उसने सूदखोरों को पूरा पैसा भी लौटा दिया, बावजूद इसके उनका मन नहीं भरा। वे एसईसीएल कर्मी के खाते से हर माह पूरा वेतन निकाल लेते। बदले में सिर्फ 10 हजार रुपये खर्च के लिए देते रहे। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो सूदखोरों गालियां देते हुए उन्हें धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही पकड़ा जा चुका था। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सर्वमंगला नगर निवासी रामायण केंवट (50) एसईसीएल कर्मचारी हैं। उनकी जान पहचान बांकीमोंगरा के शांतिनगर निवासी संजय आजाद व वीर बहादुर केशरी से थी। रामायण ने अपनी बेटी की शादी के लिए करीब चार साल पहले दोनों से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। इस दौरान उसने अपनी पेमेंट स्लिप के अलावा पैन कार्ड, डेबिट कार्ड और आधार कार्ड दे दिए। रामायण ने समय रहते उधार ली सारी रकम सूद समेत चुका दी। आरोप है कि इसके बाद भी दोनों उनके खाते से रुपये निकालते रहे।

आरोपी हर महीने उनके खाते से सारा वेतन निकाल लेते और बदले में खर्च के लिए 10 हजार रुपये देते थे। इससे परिवार को गुजर बसर करने में परेशानी हो रही थी। तंग आकर एसईसीएल कर्मी की पत्नी और पुत्री रकम मांगने आरोपियों के पास पहुंच गईं। आरोप है कि दोनों ने उन्हें धमकी दी। इस पर वे पुलिस के पास पहुंचे और मामला दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपियों को पकड़ कर उनके पास से अलग-अलग लोगों के 20 आधार कार्ड, छह एटीएम कार्ड, 20 पैन कार्ड, 20 परिचय पत्र, 40 पेमेंट स्लिप सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

Share
पढ़ें   क्रेडा द्वारा स्वीकृत 115 संयंत्रों के प्रगतिरत् कार्यों को 20 फरवरी तक पूर्ण करने और अप्रारंभ कार्यों को इस सप्ताह प्रारंभ करने केे निर्देश

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed