7 Mar 2026, Sat

कांग्रेस की बैठक पर साव का तंज: बोले- छत्तीसगढ़ सरकार एटीएम की तरह काम कर रही, इसलिए जाना पड़ता है दिल्ली

प्रमोद मिश्रा, 29 जून 2023

दिल्ली में बुधवार को हुई छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बैठक को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, लगातार यह बात आती रहती है कि छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस के एटीएम के रूप में काम कर रही है। एटीएम के रूप में काम करने के लिए ही उन्हें बार-बार दिल्ली जाना पड़ता है। साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता भी इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। पिछले साढे़ चार सालों में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की दुर्दशा की है। देश में छत्तीसगढ़ को शर्मसार किया है।

बिलासपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष साव ने कहा कि, घोटाले का प्रदेश, ठप विकास, नशे और माफिया के गढ़ के रूप में छत्तीसगढ़ को देखा जा रहा है। आज छत्तीसगढ़ में कुछ चल रहा है तो केवल लूट खसोट और घोटाला चल रहा है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। सरकार ने छत्तीसगढ़ की आज ये हालत कर दी है। जनता ने तय कर लिया है कि सरकार की विदाई करना है। राज्य में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है। साढ़े चार साल में सिर्फ लोगों को ठगने और धोखा देने का काम किया है।

साव ने कहा कि, एक बार फिर झूठे वादे और लुभावने वादे करने की तैयारी कांग्रेस पार्टी कर रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता एक बार धोखा खा चुकी है। एक भी वादे राज्य सरकार ने पूरे नहीं किए हैं। सरकार ने आज छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। विकास के सारे काम ठप हैं। इसलिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को कुछ हाथ लगने वाला नहीं है। छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस की विदाई करने का तय कर लिया है। नवंबर में छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री 8 जनवरी को अम्बिकापुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed