27 Apr 2025, Sun 8:31:18 AM
Breaking

छत्तीसगढ़: अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में हादसा, मजदूर की मौत तनाव का माहौल, मजदूरों ने बंद किया काम

प्रमोद मिश्रा, 08 जुलाई 2023

नव निर्माणाधीन अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में बड़ा हादसा हुआ है। कार्य के दौरान मजदूर की मौत हो गई है। इस हादसे से कंपनी में तनाव का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की वजह से मजदूर की जान गई है। घटना के बाद मजदूरों में प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश है। सभी मजदूर काम बंद कर प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है।

जानकारी के अनुसार, कुकुरडीह गांव में नव निर्माणाधीन अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में कार्य करते समय मजदूर की मौत हो गई। इस घटना से सीमेंट प्लांट के आक्रोशित मजदूरों ने काम बंद कर दिया। मजदूरों की मांग है कि मुआवजा और पीड़ित परिवार को नौकरी दी जाए। मृतक मजदूर का नाम श्रीकांत बिहार निवासी बताया जा रहा है। वह हाजी बाबा ग्रुप में पेटी कॉन्ट्रैक्टर के अंदर काम करता था। घटना के बाद से प्रबंधन सामने नहीं आ रहा है। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है।

 

Share
पढ़ें   नागरिक सुविधाओं की दृष्टि से परिवहन विभाग के नवाचार उपयोगी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed