8 Mar 2026, Sun
Breaking

IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे के बीच भारत लौटेंगे ये 6 खिलाड़ी, टी20 सीरीज में नहीं आएंगे नजर

प्रमोद मिश्रा, 03 अगस्त 2023

India vs West India T20 Series: वनडे सीरीज में 2-1 से जीत के बाद अब टीम टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. दोनों टीमों के बीच 3 अगस्त से ये टी20 सीरीज खेली जाएगी. टी20 सीरीज का पहला मैच त्रिनिदाद में, दूसरा और तीसरा मैच गयाना में और फिर अंतिम दो मैच फ्लोरिडा में खेले जाएंगे. टीम इंडिया की कमान जहां हार्दिक पांड्या के हाथों में है. वहीं वेस्टइंडीज टीम की अगुवाई रोवमैन पॉवेल करेंगे. इस दौरे के बीच टीम इंडिया के 6 खिलाड़ी भारत भी लौटेंगे.

रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा और जयदेव उनादकट ये वो खिलाड़ी हैं जो वेस्टइंडीज दौरे के बीच भारत लौटने वाले हैं. ये सभी खिलाड़ी आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. हालांकि ऋतुराज गायकवाड़ ऑयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ जाएंगे. ऐसे में हो सकता है कि वह वेस्टइंडीज में ही रुके. इनके अलावा बाकी ये सभी खिलाड़ी ऑयरलैंड दौरे का भी हिस्सा नहीं हैं.


टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टी20- 3 अगस्त- त्रिनिदाद
दूसरा टी20- 6 अगस्त- गयाना
तीसरा टी20- 8 अगस्त- गयाना
चौथा टी20- 12 अगस्त- फ्लोरिडा
पांचवां टी20- 13 अगस्त- फ्लोरिडा

ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार.


भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम-


रोवमैन पॉवेल (कप्तान), काइल मेयर्स (उपकप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, ओबेड मैक्कॉय, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ और ओशाने थॉमस.

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों को मिलेगा ओलंपिक स्तर का प्रशिक्षण: अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन के सहयोग से स्पोर्ट्स साइंस, इंजरी रिकवरी और वैल्यू एजुकेशन की होगी शुरुआत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से हुई अहम मुलाकात

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed