10 Mar 2026, Tue
Breaking

विधायक शकुंतला साहू कल विकास कार्यों की देंगी सौगात : विभिन्न सड़कों का करेंगी भूमिपूजन, ग्रामीणों में हर्ष का माहौल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 सितंबर 2023

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कसडोल विधानसभा की विधायक शकुंतला साहू कल अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों का भूमि पूजन करेंगे । दरअसल, कसडोल विधानसभा में विधायक शकुंतला साहू लगातार विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दे रही है । इसी कड़ी में कल कसडोल विधानसभा के ग्राम अर्जुनी से अमेठी पहुंच मार्ग 3.36 km , छेछर रोड से कोट 1.30 km , सेल से मोतीपुर रोड 2.20 km छेछर रोड से छाछी तक 1.30 km, खर्री से मोतीपुर 3.62 km ,कुसुमसरा से मालीडीह 2.60 km रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन करेंगी ।

विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है । ग्रामीणों का कहना है कि जब से शकुंतला साहू विधायक बनी है, तब से हमारे गांव में चहुमुंखी विकास हो रहा है । सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य से लेकर स्कूलों तक का व्यापक विकास हमें देखने को मिला है,  इसके लिए हम अपने विधायक शकुंतला साहू को धन्यवाद देते हैं ।

Share
पढ़ें   CM कल दिल्ली दौरे पर : राष्ट्रीय अध्यक्ष और CG के कांग्रेस प्रभारी के साथ होगी बैठक, फरवरी में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर होगी चर्चा

 

 

 

 

 

You Missed