9 Mar 2026, Mon
Breaking

कोण्डागांव : स्वच्छ पंचायत थीम पर स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों ने निकाली जागरूकता रैली



प्रमोद मिश्रा

कोण्डागांव, 19 सितम्बर 2023
कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन में कोण्डागांव मे चल रहें ‘आकांक्षी जिला कार्यक्रम‘ के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं  नीति आयोग की सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में ‘स्वास्थ्य पंचायत‘ के थीम पर काम कर रही हैं। इसको लेकर जिला के 12 ग्राम पंचायतों का चयन करके उन पर कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत माकड़ी विकासखंड के 10 पंचायत और कोण्डागांव विकासखंड के 02 पंचायतों का चयन किया गया है। जहां लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वस्थ्य पंचायत में ग्रामीणों के साथ मिलकर कार्य कर रहे है। जिसके तहत ग्राम पंचायत भीरगांव ब में स्वच्छ पंचायत थीम पर स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों के साथ मिलकर एक जागरूकता रैली निकली गई। जिसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं माता और बच्चों के स्वास्थ्य एवं खानपान की जानकारी देना एवं समय-समय पर अस्पताल जाकर उनकी जांच करवाना और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करना है।
    इस रेली में शिक्षक हृदय राम मंडावी, टीनू ठाकुर, ललित पांडेय, निर्मला देवांगन सहित पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर प्रदीप राव एवं प्रोग्राम मैनेजर चार्ल्स ज़िम्मी एवं गांधी फेलो सूरज झरिया और संजू के द्वारा रैली निकली गई। इस रैली में माध्यमिक विद्यालय से हृदय राम मांडवी, टीनू ठाकुर, ललित पांडे, निर्मला देवांगन एवं अन्य ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Share
पढ़ें   BJP का प्रदेश सरकार पर तंज : BJP प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर कसा तंज.. कहा : 'हत्या, बलात्कार , तस्करी में प्रदेश को नंबर 1 बनाने वाले हैं CM बघेल'

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed