11 Mar 2026, Wed
Breaking

Chhattisgarh: भिलाई में प्रियंका गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा- ‘गरीब और मिडिल क्लास महंगाई में पिस रहा’

प्रमोद मिश्रा, 22 सितंबर 2023

कांग्रेस छत्तीसगढ़ चुनावों को लेकर कमर कस चुकी है। राज्य में बड़े नेताओं के दौरे लगातार जारी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अब तक 4 दौरे कर चुके हैं। अब पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी महिलाओं को साधने के लिए भिलाई के महिला समृद्धि सम्मेलन पहुंची है। प्रियंका ने सभा में महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि, पीएम के उद्योगपति दोस्त करोड़ों कमा रहे हैं। देश के किसान एक दिन में 27 रुपए कमाता है। इस रैली से पहले प्रियंका गांधी ने प्रदेश का लोकप्रिय सुवा नाच भी किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी और बमलेश्वरी माता की जयकारा लगाते हुए की।

प्रियंका ने किस्सा सुनाते हुए कहा कि, मेरे पिता जी जब पीएम थे उनके साथ मैं अमेठी गई थीं। जीप चलाते हुए एक गांव पहुंचे। सड़क पर उतरे तो एक महिला उठी और पिता को डांटने लगी। कहने लगी कि सड़क बारिश में डूब गई है आपने इसके लिए क्या किया। ये तब की राजनीति है, जब जनता को जवाब देना पड़ता था। पूछने पर पिता ने मुझे कहा कि महिला ने मुझे मेरे काम का एहसास दिलाया है।


प्रियंका का यह दौरा अहम इसलिए भी था क्योंकि दुर्ग जिला प्रदेश का सबसे वीआईपी जिला माना जाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 5 मंत्रियों का गृह जिला दुर्ग ही हैं। केवल दुर्ग संभाग की ही बात करें तो ये संख्या बढ़कर 6 हो जाती है। पाटन से सीएम भूपेश बघेल, दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू, साजा विधानसभा से रविन्द्र चौबे, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, अहिवारा से गुरु रूद्र कुमार और डौंडीलोहारा से अनिला भेंडिया सरकार में मंत्री हैं। दुर्ग संभाग में कुल 20 विधानसभा सीट है। इनमें से 18 सीट कांग्रेस के कब्जे में हैं। इस विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस यह मौका चूकना नहीं चाह रही है। दुर्ग संभाग में 47 प्रतिशत वोट महिलाओं के हैं। इसलिए प्रियंका की रैली इस क्षेत्र में आयोजित की गई थी।

पढ़ें   नव वर्ष के आयोजन को लेकर प्रशासन ने ली बैठक: सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम के दिए गए निर्देश; हुड़दंग किया तो खैर नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई

प्रियंका गांधी ने किया सुवा नाच, जी-20 पर साधा निशाना
भिलाई की रैली स्थल पर पहुंचने पर प्रियंका गांधी का स्वागत छत्तीसगढ़ संस्कृति परंपरा के अनुसार राउत नाचा लोक नृत्य के साथ किया गया। इसके बाद उन्होंने प्रदेश में चल रही सरकार की योजनाओं से संबंधित एक प्रदर्शनी का भी दौरा किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने सुवा नाच भी किया। छत्तीसगढ़ में सुवा नाच बेहद लोकप्रिय है। दीपावली के आसपास सुवा को एक टोकरी में रखकर महिलाएं यह नृत्य करती हैं। इसके माध्यम से वे अपने सुख दुख साझा करती हैं। सुवा गीत के माध्यम से वे अपनी आवाज की भी अभिव्यक्ति करती हैं और अपने समय के समाज के बारे में भी बताती हैं। तोते के जैसे हरे वस्त्रों में समूह में किया गया यह नृत्य बेहद आकर्षक होता है। प्रियंका गांधी ने जब यह नृत्य देखा तो वे भी सुवा नर्तकों के साथ समूह में शामिल हो गईं और साथ ही थिरकने लगीं।

प्रियंका ने अपने भाषण की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी और बमलेश्वरी माता की जयकारा लगाते हुए की। प्रियंका ने कहा कि बचपन में मैंने पिट्टुल जैसे गेम सब खेला है और उस वक्त महिलाएं पुरुषों को हराती थी। प्रियंका ने कहा कि आज पूरे देश से भिलाई में लोग आते है। ये आपकी मेहनत और जज्बों की मिसाल है। मैने यहां जो महिलाएं देखी वो आज आत्म निर्भर है उनके पीछे का आत्मविश्वास यह है कि सरकार ने उनके लिए काम किया है। हमारी देश की राजनीति स्वतंत्रता संग्राम के उसूलों पर है जिनके उसूलों से यह देश बना है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed