10 Mar 2026, Tue
Breaking

स्वच्छता श्रमदान – एक तारीख, एक घंटा, एक साथ-एक-एक को आमंत्रण

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 28सितम्बर 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 01 अक्टूबर को स्वच्छता श्रमदान अभियान के अवसर पर समस्त नागरिकों को समय निकालकर श्रमदान के इस अभियान में सहयोग की अपील की है और गांधी जयंती के अवसर पर राज्य के हर गली मोहल्ले को सेवाग्राम बनाने में अपना योगदान देने हेतु प्रयास करने का आव्हान किया  है। 
    1 अक्टूबर 2023 को सुबह 10 बजे, छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त 169 शहरों ने स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान का आह्वान किया गया है। इसका स्वागत सभी नागरिकों ने किया है और वे शहरी स्वच्छता के लिए स्वामित्व लेने में उत्साहित हैं। छत्तीसगढ़ राज्य को लगातार स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार प्राप्त हुआ है, जिससे स्वच्छता का छत्तीसगढ़ मॉडल सफल हो रहा है। नगरीय निकायों में 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सभी नागरिकों से सामूहिक रूप से साफ-सफाई के लिए श्रमदान की अपील की है, जो गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर बापू के सपने को साकार करेगी। 
    हर नगरीय निकाय ने स्वच्छता अभियान के लिए हर वार्ड में स्थलों का चयन किया है। ये स्थल स्वच्छता ही सेवा-सिटिजन पोर्टल (ीजजचेरूध्ध्ेूंबीींजंीपेमअंण्बवउ) पर उपलब्ध हैं। छळव्ए त्ॅ।ए निजी और धार्मिक संगठन जो स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं, वे इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
    गतिविधियों के समापन पर, संगठनों को कार्यक्रम में भाग लेने वालों की संख्या और मुख्य घटनाओं का विवरण प्रदान करना होगा। लोग अपनी तस्वीरें पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं और सोशल मीडिया पर रुैूंबीीठींतंज, रुैूंबीींजंभ्पैमअं  रुश्रवेीपसंब्ीींजजपेहंती रुब्ीींजजपेहंतीडवकमस रुएकपईतअऊ और /ैूंबीीठींतंजळवअ, /ेूंबीीइींतंज जैसे हैशटैग्स के साथ शेयर भी कर सकते हैं। 
    इस कार्यक्रम में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए, घर-घर से कचरा इकट्ठा करने वाली दीदियां ’एक-एक को 1 तारीख को एक घंटा आना है’ इस आमंत्रण को घर-घर जाकर दे रही हैं। नागरिकों से अपने स्वच्छता उपकरण जैसे झाड़ू, बाल्टी, फावड़ा आदि लाने की अपील की गई है। 
    रायपुर शहर के प्रत्येक वार्ड में 2 कार्यक्रम और अन्य शहरों में प्रत्येक वार्ड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राज्य में अभिनव पहल के तहत  138 अर्बन फारेस्ट (कृष्ण कुंज ), राज्य के 500 से अधिक शमशान एवं कब्रिस्तान, समस्त बड़े मंदिर परिसर आदि को सम्मलित करते हुए राज्य के कुल 3255 वार्ड में कुल 3325 कार्यक्रम किए जा रहे है। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने सभी नागरिकों से इस अभियान में सहयोग की अपील की है।

Share
पढ़ें   GST पर राजनीति : CM भूपेश बघेल पर साधा प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने निशाना, विष्णुदेव का निशाना - 'भूपेश देश में अराजकता फैलाने की साजिश रच रहे हैं'

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed