11 Mar 2026, Wed
Breaking

Bank Holiday Dussehra 2023: आ रही हैं भर-भरकर छुट्टियां, इतने दिन बंद रहेंगे बैंक; देख लें पूरी लिस्ट

प्रमोद मिश्रा, 18 अक्टूबर 2023

अक्टूबर महीने में फेस्टिव सीजन पूरी तरह शुरू हो चुका है. शारदीय नवरात्र भी शुरू हो गए हैं. अब कुछ दिनों में देशभर में दुर्गा पूजा और दशहरा मनाया जाएगा. इसके पहले अष्टमी, नवमी की छुट्टी भी मनाई जाती है, ऐसे में बैंकों की भी छुट्टी होगी. अक्टूबर में अगले हफ्तों में कई तारीखों में बैंक बंद रहने वाले हैं. केंद्रीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के मुताबिक, अक्टूबर में कुल मिलाकर बैंकों की 16 छुट्टियां पड़ रही हैं. इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं.

बैंकों में कब है छुट्टी?

दुर्गा पूजा और दशहरा पर अगले कई दिनों छुट्टियां रहेंगी. हालांकि, किस राज्य में कहां रहेगी, ये अलग-अलग बातों पर निर्भर करेगा. देश में 24 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा. कुछ शहरों में 23 अक्टूबर को ही दशहरा होगा. इसके पहले दुर्गा पूजा को लेकर 21 अक्टूबर, 23 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 25 अक्टूबर, 26 अक्टूबर और 27 अक्टूबर को अलग-अलग शहरों में छुट्टी रहेगी. इसके अलावा, 28 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा पर भी छुट्टियां रहेंगी.

अक्टूबर में कब-कब और कहां हैं छुट्टियां?
18 अक्टूबर, 2023-कटि बिहु (गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता)

21 अक्टूबर, 2023-दुर्गा पूजा/महा सप्तमी में (अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता)

23 अक्टूबर, 2023- दशहरा, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा, विजय दशमी (अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, लखनऊ, पटना, रांची, शिलॉन्ग, तिरुवनंतपुरम)

24 अक्टूबर, 2023-दशहरा (हैदराबाद, इंफाल छोड़कर देशभर में बैंक बंद)

25 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा/दसई (गंगटोक)

26 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा यानी दसई/परिग्रहण (गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर)

27 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा/दसई (गंगटोक

पढ़ें   Chandrayan-3: चांद से बस 25 किमी दूर है चंद्रयान-3, 23 अगस्त को सफल लैंडिंग का इंतजार...

28 अक्टूबर, 2023- लक्ष्मी पूजा (कोलकाता)

31 अक्टूबर, 2023- सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (अहमदाबाद)

वीकेंड की छुट्टियां कब-कब हैं?
1 अक्टूबर 2023- रविवार की छुट्टी

8 अक्टूबर, 2023- दूसरा रविवार

14 अक्टूबर, 2023- दूसरा शनिवार

15 अक्टूबर, 2023-रविवार

22 अक्टूबर, 2023- रविवार

28 अक्टूबर, 2023- दूसरा शनिवार

29 अक्टूबर, 2023-रविवार

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed