10 Mar 2026, Tue
Breaking

हर प्रत्याशी को चुनाव में किये खर्चों की पूरी जानकारी देनी होगी,20 हजार तक की राशि नगद,इससे अधिक का भुगतान चेक,ड्रॉफ्ट, आरटीजीएस, एनईएफटी से

प्रमोद मिश्रा, 26 अक्टूबर 2023

रायपुर/छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान किए जाने वाले सभी खर्चों का पूरा हिसाब व्यय लेखा प्रेक्षक के समक्ष अनिवार्य रुप से प्रस्तुत करना होगा। इस हेतु निर्वाचन के दौरान किए गए सभी खर्चों को एक निर्धारित प्रारुप के रजिस्टर में जिसे व्यय लेखा रजिस्टर कहते है में बना कर निर्धारित तिथि तक निर्वाचन व्यय प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थी व्दारा रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करते समय चुनाव के व्यय हेतु अलग से खोले गए बैंक खाते की जानकारी भी दी जाती है। चुनाव में सभी प्रकार के खर्चों के लिए बैंक में खोले गए खाते से ही राशि खर्च करना पड़ता है। इसमें नामनिर्देशन की तिथि से निर्वाचन के परिणाम की घोषणा की तिथि तक किए गए निर्वाचन व्यय की जानकारी देना होता है।
निर्वाचन के हिसाब को रखने के लिए पृथक से खोले गए बैंक खाते में अभ्यर्थी व्दारा स्वयं की राशि अथवा किसी और स्त्रोत से प्राप्त राशि को जमा कर उसी में से खर्च करेगा। यह बैंक खाता अभ्यर्थी का स्वयं का या अपने निर्वाचन अभिकर्ता के साथ संयुक्त रुप से खोला जाता है। अभ्यर्थी को यदि किसी व्यक्ति या फर्म को नगद राशि में भुगतान करना हो तो वह बैंक से राशि आहरित कर 20 हजार रुपए तक का नगद भुगतान कर सकता है। इससे ज्यादा की राशि का भुगतान चेक, ड्रॉफ्ट अथाव आरटीजीएस, एनईएफटी व्दारा करना होगा। व्यय लेखा परीक्षण हेतु प्रस्तुत व्यय रजिस्टर के साथ अभ्यर्थी को बैंक खाते के विवरण की एक स्व- अभिप्रमाणित प्रति व्यय लेखा प्रेक्षक के समक्ष करना होगा। चुनाव खत्म होने के बाद निर्वाचन की घोषणा के 30 दिनों में अभ्यर्थी को व्यय लेखा की सत्य प्रति रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा करना होता है। निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के बारे में अनुदेशों का संग्रह, 2017 भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट में भी उपलब्ध है।

Share
पढ़ें   रायपुर रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा टला : उरकुरा-आरएसडी लाइन पर मालगाड़ी के दो चक्के पटरी से उतरे, रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर जुटी, मरम्मत कार्य शुरू

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed