8 Mar 2026, Sun
Breaking

कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ जैसी योजनाओं से जनता को राहतें मिली हैंःगिरीश

प्रमोद मिश्रा, 26 अक्टूबर 2023

राजनांदगांव। राजनांदगांव विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन लगातार क्षेत्र में जनसमर्थन हासिल कर रहे हैं। वे लोगों से सीधी मुलाकात कर उन्हें पांच सालों की कांग्रेस सरकार की योजनाओं और उनकी सफलता पर बात कर रहे हैं। आम जनता तक उनकी आसान पहुंच को लेकर लोगों में उत्घ्साह है। कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रसेवा का रास्घ्ता चुना है और इस उद्देश्य के साथ किसानों सहित सभी वर्गों को अवसर देकर उन्घ्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया ताकि प्रदेश सहित देश को इससे ताकत मिल सके।
किसानों के कर्ज माफी की घोषणा किसानों के लिए संजीवनी के साथ साथ अन्नदाताओं के लिए ये बड़ी सौगात है। कांग्रेस की सरकार दोबारा बनते ही किसानों का कर्ज माफ होगा। कांग्रेस सरकार के पांच सालों के कार्यकाल में प्रति वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या बढ़ी है। धान का रकबा बढ़ा है। लोगों की रुचि खेती को लेकर बढ़ी है। यह कांग्रेस की एक और क्रांति है जिसे किसानों के उत्घ्थान के तौर पर जाना जा रहा है। उन्घ्होंने कहा कि दृ खुशहाल किसान न केवल छत्घ्तीसगढ़ को बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को सशक्घ्त बनाने में अपना योगदान दे रहा है।
कांग्रेस प्रत्घ्याशी गिरीश देवांगन ने शहर के उत्तर ब्लॉक चिखली, शांतिनगर, शंकरपुर, स्टेशन पारा, दक्षिण ब्लॉक वार्ड 40 में सतनाम भवन में श्रीफल चढ़ाकर प्रचार-प्रसार का शुभारंभ किया जो वार्ड की गलियों से भ्रमण करते हुए गुरूघासीदास वार्ड 40 पहंुची जहां पर वार्डवासियों द्वारा आरती उतारकर कांग्रेस प्रत्याशी श्री देवांगन का तिलक वंदन कर स्वागत किया। तत्पश्चात प्रचार रैली भारत माता चौक से वार्ड 26 कामठी लाइन होते हुए वार्ड 27 रामाधीन मार्ग में अपने पक्ष में जनसमर्थन मांगते हुए अग्रसेन भवन भरकापारा स्थित चुनाव कार्यालय में जनसंपर्क यात्रा का समापन किया।
अपने जनसंपर्क के दौरान गिरीश देवांगन कहा कि आर्थिक प्रबंधन की चुनौतियों से जुझने वाले शहरी परिवारों के लिए बिजली बिल एक बड़ा मुद्दा था। सरप्लस बिजली वाले राज्य में प्रति माह परिवारों को बड़ी राशि चुकानी पड़ रही थी कांग्रेस ने इस पीड़ा को समझा और इसके लिए बिजली बिल हाफ योजना लेकर आई। आप सभी अपने बिलों में देख सकते हैं उसमे कितना छूट मिला है लिखा रहता है कि आपसे कांग्रेस सरकार में आधा ही बिजली बिल लिया जा रहा है।

पढ़ें   हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर राज्य भर के RTO अधिकारियों और कंपनियों की हाईलेवल बैठक : तय हुआ 3 महीने में पूरा होगा काम, हर जिले में लगेगी मोबाइल टीम, तत्काल फिटमेंट के दिए गए निर्देश

उन्होंने कहा कि कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ जैसी योजनाओं से जनता को राहतें मिली हैं। इसलिए ही कांग्रेस सरकार को भरोसे की सरकार है। जड़ों से जुड़ाव रखने वाली कांग्रेस की विचारधारा सब को साथ लेकर विकास की ओर चलने की है। पिछले पांच सालों में ऐसा हुआ भी है। उन्घ्होंने अपने पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि पंजा छाप में बटन दबाकर आप सभी को दोबारा कांग्रेस को चुनना है।
कांग्रेस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार सघन जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड के नागरिकों से चर्चा कर कांग्रेस के पक्ष में जनसमर्थन मांगा। इस दौरान प्रमुख रूप से वित्त विकास निगम अध्यक्ष के अध्यक्ष धनेश पाटिला, कमलजीत सिंह पिन्टू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, महापौर हेमा देशमुख, सहित पदाधिकारी कुतबुद्दीन सोलंकी, सुदेश देशमुख, अब्दुल कलाम, नरेश डाकलिया, मोती साहू, पदम कोठारी, मेहुल मारू, विवेक वासनिक, जयनारायण सिंह, दिनेश शर्मा, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, फिरोज अंसारी, अमित चंद्रवंशी, मोहिनी सिन्हा, ज्योति शर्मा, पार्षद राजेश चंपू गुप्ता, दयावान देवांगन, एजाजूर रहमान, युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुरभेज माखिजा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, प्रतिमा बंजारे, शाबिर जिंदरान, खिलेश बंजारे, सुरेन्द्र देवांगन, विशु अजमानी, संगीता साहू, अमित जंघेल, मनीष सिमनकर, आशीष सोनकर, मजहर खान, शुभम कसार, तामेश्वर बंजारे, राजा यादव, चंद्रभान बाजपेयी, रीना पटेल, चंचल देवांगन, अरूण देवांगन, पार्षद पूर्णिमा नागदेवे, आशीष सोनकर, रमेश मंडावी, शैलेन्द्र जोशी, किशन जोशी, ईश्वर पंचभावे, दिना सोनकर, शंकर सोनकर, विनोद गेन्ड्रे, गणेश मानिकपुरी, बिंदास, अहिल्या मंडावी, पुष्पा मंडावी, सरिता जोशी, समान्य ठाकुर, बिमला नेताम, कंचन नेताम, बिहारी सोनकर, मगन सोनकर, मुन्ना सोनकर, बलराम सोनकर, धनुष साहू, लोकेश सोनकर, रामाधीन सोनकर, गौरव सोनकर, लक्ष्मी सोनकर, चन्दू सोनकर सहित शहर कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, बूथ अध्यक्ष सहित सभी विंगों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed