8 Mar 2026, Sun
Breaking

कोरबा: 30 हाथियों का दल ने मचाया उत्पात, दो मकानों को किया ध्वस्त,तीन मवेशियों को उतारा मौत के घाट

प्रमोद मिश्रा, 6 नवंबर 2023

कोरबा /कोरबा के कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा। एक बार 48 हाथियों के झुंड से अलग हुए 30 हाथियों के दल ने पसान रेंज के हरदेवा गांव में घुसकर भारी उत्पात मचाया। हाथियों ने दो मकानों को ध्वस्त कर तीन मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया और मकान में रखे अनाज को अपना निवाला बना लिया। घटना से सहमे ग्रामीणों ने जैसे तैसे रात गुजारी।

कोरबा के कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा। वन मंडल के अलग अलग रेंज में हाथी दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं। एक बार फिर से पसान रेंज के ग्राम हरदेवा में बीती रात 30 हाथियों का दी प्रवेश कर गया और जमकर उत्पात मचाया। रात करीब 11 बजे हाथियों ने गांव में रहने वाले वीर सिंह के घर को तोड़ दिया। घर के बाहर बंधे तीन मवेशियों को भी हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृत मवेशियों में एक बैल व दो बछड़े शामिल है। इसके बाद भी हाथियों का उत्पात थमा नहीं ।

हाथियों ने सहदेव के मकान को ध्वस्त करते हुए वहां रखे चावल व अन्य खाद्य सामग्री को चट कर दिया। हाथियों का झुंड उत्पात मचाने के बाद जंगल की ओर कूच कर गया। हाथियों के उत्पात की खबर पर वन अमला मौके पर पहुंचा। हाथियों की निगरानी की जा रही है। रात 11 बजे ग्रामीण अपने-अपने घरों में सो चुके थे। अचानक मकान ध्वस्त किए जाने के बाद उनकी नींद खुली। किसी तरह भाग कर उन्होंने जान बचाई। नहीं तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। निगरानी के बाद भी हाथियों द्वारा उत्पात मचाए जाने से ग्रामीण आक्रोशित हैं।

Share
पढ़ें   19वें एशियन गेम्स: भारतीय सॉफ्टबाल टीम में हुआ रायपुर की गंगा सोना का चयन, 11 बार कर चुकी है नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed