10 Mar 2026, Tue
Breaking

कांग्रेस ने बीजेपी के घोषणा पत्र की शिकायत की

प्रमोद मिश्रा

रायपुर/07 नवंबर 2023। कांग्रेस ने बीजेपी के घोषणा पत्र पर भगवान श्री राम, श्री लक्ष्मण, माता सीता और श्री हनुमान जी के स्केच चित्र को हटाये जाने का आदेश प्रदान करने बाबत्।
शिकायत में कहा गया कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में आचार संहिता लागू है। ऐसी स्थिति में बीजेपी की घोषणा पत्र, छत्तीसगढ़ के लिये, मोदी की गारंटी 2023 के शीर्षक पृष्ठ 3 पर श्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित लेख के उपर दर्शित भगवान श्री राम, श्री लक्ष्मण, माता सीता और श्री हनुमान जी को स्केच चित्र के आधार पर नेत्रहीन दिखाया गया है। साथ ही उक्त घोषणा पत्र के 33 वें पृष्ठ में मंदिर की फोटो दर्शित है। जिस पर इंडियन नेशनल कांग्रेस की घोर आपत्ति है।
हम सब के आस्था के प्रतीक भगवान श्री राम जिन्हें हम आदर्श के साथ और श्रद्धा से कमल नयन भी कहते है ऐसी स्थिति में बीजेपी के घोषणा पत्र में भगवान श्री राम जी को नेत्रहीन दिखाया जाना हम सब के आस्था के विरूद्ध है और आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। जिसे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा उक्त को तत्काल हटाये जाने का आदेश प्रदान करने की आवश्यकता है।
अतः निवेदन है कि बीजेपी के घोषणा पत्र में भगवान श्री राम, श्री लक्ष्मण, माता सीता और श्री हनुमान जी की स्केच चित्र और पृष्ठ 33 वें में दर्शित मंदिर की फोटो को तत्काल हटाया जाये और बीजेपी के विरूद्ध समुचित कार्यवाही किया जाये। उक्त कार्यवाही के संबंध में अवगत कराये जाने की कृपा करें।
ज्ञापन सौंपने वाले में कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवा देवांगन, नंद कुमार पटेल, कहकसा दानी, महेन्द्र देवांगन, राम शंकर सोनकर, रमेश शर्मा, ललित कुमार सोनी, सलीम खान, सादिक अली, मनोज सोनकर, अंकित कुमार मिश्रा, विजय कुमार राठौर, बंटी पटेल उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड, नई दिल्ली एवं राज्य शासन के बीच हुआ अनुबंध, नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड स्क्वायर रेक्टेंगुलर पाइप बनाने रायगढ़ में लगाएगा संयंत्र

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed