11 Apr 2025, Fri 1:15:15 AM
Breaking

CM विष्णुदेव साय भगवान श्री राम के मंदिर पहुंचे : मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद, भगवान शिव जी में जलाभिषेक भी किया

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 दिसंबर 2023

छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्रीराम, माता जानकी हनुमान जी और शिवजी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के चहुमुंखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री राम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के समुचित विकास और छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करें, यही भगवान से हमारी कामना है।

Share
पढ़ें   कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए 18 विभाग के अधिकारियों ने मरीजों के लिए दिए ऑक्सीजन सिलेंडर

 

 

 

 

 

You Missed