10 Mar 2026, Tue
Breaking

अपने विष्णुदेव के स्वागत के लिये बगिया रातभर रहा गुलज़ार

प्रमोद मिश्रा

बगिया(जशपुर)। गुरूवार की रात के लगभग पौने ग्यारह बज चुके थे, ग्राम बगिया को दुल्हन की तरह सजाया गया मानों जैसे भगवान उतर आये हों और हो भी क्यों नहीं उनके अपने विष्णुदेव प्रदेश के मुखिया की ताजपोशी के बाद अपने घर जो पहली बार आ रहे थे। चारों तरफ उत्साह और उत्सव का माहौल था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के घर में उत्सव के गीत गाये जा रहे थे। लोग खुशी से झूम रहे थे। शुभ घड़ी के इस पल में स्वागत के लिए पूरे गांव के साथ साथ पूरा अंचल उमड़ पड़ा था ।सब रतजगा के लिए तैयार था।
ग्राम कुक्सेरा से पहुंचे जयपाल साय और घनश्याम साय अपने साथियों के साथ जशपुर की हाड़ कंपाने वालीं ठंड में अपने आप को ऊर्जावान महसूस करते हुए बताते है कि विष्णु जब से विधायक बने हैं तब से उनके साथ है। कभी उन्होंने साथ नही छोड़ा। हमारे घर में भोजन भी किया। उनकी सादगी, सेवा और सरलता से यहां का बच्चा बच्चा वाकिफ है। वे दोपहर से ही अपने मुखिया का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लग रहा है कि रामजी आज घर आ रहे हैं। पूरे गांव में उल्लास का वातावरण था जिधर देखो वहां नृत्य और उत्सव का माहौल। गांव में सामूहिक भोज लगातार जारी था। गांव के लोगों ने बताया कि शायद ही किसी के घर चूल्हा जला है। गांव में करमा दल, उड़ीसा का नृत्य, भिडो नृत्य ,नाटक प्रस्तुति, धार्मिक पूजन के साथ राज्य की संस्कृति, परंपरा की झलक देखने को मिल रही थी।
मुख्यमंत्री श्री साय के रिश्तेदार श्री राम कुमार साय ने बताया कि मुख्यमंत्री बनने से लोगो की उम्मीदें बढ़ गई है। उन्हें पूरा विश्वास है कि अंचल का विकास अब तीव्रता से होगा। अब रायगढ़ से जशपुर के लिए सड़क और रेलमार्ग की सुविधा आसान होगी। इस अंचल में पेयजल की व्यवस्था भी दुरुस्त होगी।
इसके आलावा स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए भी मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज भी खोलने की उम्मीद बंधी है। ग्राम कोनपारा से यहां पहुंचे पदमन पटेल और रघुनंदन साय ने कहा कि यहां महाविद्यालय की दरकार है । विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए तपकरा जाना पड़ता है। इसी तरह एक सर्व सुविधायुक्त अस्पताल की भी आवश्यकता है। ग्राम राजौरी के शिव नारायण साय ने कहा कि वे मुझसे उमर में छोटे है लेकिन काम में बड़े है। उनका हर काम समाज को समर्पित है। हमारे गांव में उनकी खेती है। जब भी वे खेत जाते हैं मुझसे मिलते है और घर में चाय पीते हैं। उन्होंने बताया कि उनके आध्यात्मिक गुरु मेरे भी गुरु हैं। उनका आशीर्वाद उन्हें भरपूर मिला है। उनके अनुसार ये गुरु का ही आशीर्वाद है जो मुख्यमंत्री सेवा, सत्य और संकल्प के भाव के साथ आगे बढ़ रहे हैं, जिसमें वे अवश्य सफल होंगे। न जाने कितनी ही उम्मीदों और विश्वास के साथ आज ग्राम बगिया अपने मुखिया का इंतजार कर रहा हैं। लेकिन मुख्यमंत्री तो सबका साथ और सबका विकास के साथ सबका विश्वास लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

Share
पढ़ें   बस्तर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी : नारायणपुर के छोटे डोंगर के ग्रामीण में मतदान के प्रति दिखा उत्साह, समय से पहले पहुंचे, देखे वीडिओ

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed