10 Mar 2026, Tue
Breaking

कर्मठ और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का आभार, लोकसभा चुनाव में जीतेंगे पूरा 11 सीट- केदार कश्यप



प्रमोद मिश्रा
जगदलपुर, 7 जनवरी 2024। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 में जबरदस्त जीत हासिल की और छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा ने अपना सरकार बनाया। प्रदेश की राजनीति में सरकार बनाने का मार्ग बस्तर संभाग से प्रशस्त होता है। विधानसभा चुनाव जीतने और सरकार बनाने के पश्चात बीते दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रथम आगमन हुआ। जहां भाजपा ने संभागीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। बस्तर संभाग के दूर-दराज से कार्यक्रम में पहुँचे सभी कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सम्मान किया कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय नेता और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साहू व विजय शर्मा भी शामिल हुए।



सम्मान समारोह को लेकर बस्तर संभाग के कद्दार नेता व वनमंत्री केदार कश्यप ने जनता व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों से भूपेश के कुशासन को उखाड़ फेंकने हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की। भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। कार्यकर्ताओं के समर्पण का सम्मान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने किया है। यह हमारे बूथ स्तर, मंडल स्तर सहित सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है।


*लोकसभा चुनाव में बस्तर सहित जीतेंगे पूरा 11 लोकसभा सीट*

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में जिस परिश्रम और योजना के साथ किया उसका परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। जीत के पश्चात भाजपा कार्यकर्ता आगे कार्य में जुट गए हैं। हम जीत का जश्न मनाने में समय व्यर्थ नही कर रहे बल्कि आगे मोदी की गारंटी को पूरा करने के कार्य में जुट गए हैं। जन-जन को मोदी की गारंटी का लाभ मिले, केंद्र सरकार के योजनाओं से सभी लाभान्वित हो इस बात की रचना योजना की जा रही है।
लोकसभा चुनाव में हम बस्तर सहित प्रदेश के सभी 11 लोकसभा सीट जीतेंगे। कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जा कर मोदी जी के योजनाओं और संदेश को पहुचाने का काम कर रहे हैं। देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करने का संकल्प हम सबने लिया है। लोकसभा चुनाव में भी हम पूरा छत्तीसगढ़ जीतेंगे।


*जनहित योजनाओं से होगा छत्तीसगढ़ का विकास कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण*

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिलने वाला है। प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वालंबन, कृषि सहित सभी क्षेत्र में चहुमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा कार्य किया जा रहा है।

शासन के योजनाओं का लाभ जनता को सही ढंग से मिले इस बात के लिए हमारे लाखों कार्यकर्ता जनता के बीच कार्य कर रहे हैं। सरकार औऱ जनता के मध्य हमारे कर्मठ कार्यकर्ता एक कड़ी बनकर कार्य करते हैं।

*संभागीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल कार्यकर्ताओं का आभार*

वन मंत्री केदार कश्यप ने जगदलपुर में आयोजित संभागीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन का आधार है। कार्यकर्ताओं के मेहनत से ही विधानसभा सभा चुनाव 2023 में बस्तर संभाग के 8 सीटों पर भाजपा ने विजयी हासिल किया और प्रदेश में सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।संगठन के कार्य में लगे सभी कार्यकर्ताओं का पुनः आभार।

–//–

Share
पढ़ें   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त का किया अंतरण : 69 लाख महिलाओं के खातों में 651 करोड़ रुपये की राशि दी, अब तक 5878 करोड़ रुपये का लाभ प्रदान

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed