10 Mar 2026, Tue
Breaking

सभी मतदान केन्द्रों में आज और कल विशेष शिविर का आयोजन

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 13 जनवरी।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देश के तहत् फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु घोषित कार्यकम के अनुसार 6 से 22 जनवरी 2024 तक मतदान केन्द्रों में कैम्प लग रहा है। यहां उपस्थित रहकर अभिहित अधिकारी द्वारा नए नाम जोड़े जाने / विलोपन / स्थानांतरण एवं संशोधन के संबंध में दावा / आपत्तियां (फार्म) प्राप्त किया जा रहा।
इसके तहत् आज 13 जनवरी एवं कल 14 जनवरी 2024 रविवार को विशेष शिविर का आयोजन सभी मतदान केंद्रों में किया जा रहा है। इस तिथि को समस्त बीएलओ एवं अभिहित अधिकारी अपने मतदान केन्द्र में उपस्थित रहेंगे। 18 वर्ष पूर्ण कर चुके लोगों के नए नाम जोड़ने, मृत व अन्यत्र जा चुके मतदाताओं के नाम विलोपन, पूर्व का निवास छोड़कर दूसरे क्षेत्र में जा चुके मतदाताओं के नाम उस मतदान केंद्र में स्थानांतरण करने तथा त्रुटि सुधार हेतु आवेदन लिए जा रहे हैं। अपील की गई है कि युवा मतदाता अपना नाम अवश्य जुड़वाएँ। साथ ही मृत हो चुके मतदाताओं के नाम उनके परिजन अवश्य विलोपित कराएं तथा जो पूर्व निवास छोड़कर दूसरे स्थान पर रह रहे हैं,वहां की मतदाता सूची में नाम ट्रांसफर कराएं।
0 18 साल आयु से पूर्व के ये युवा भी कर सकेंगे आवेदन
इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऐसे पात्र युवा नागरिक जो वर्ष 2024 में पश्चातवर्ती अर्हता तारीखों अर्थात् 1 अप्रैल 2024, 1 जुलाई 2024 या 1 अक्टूबर 2024 में से किसी को अठारह वर्ष की आयु प्राप्त करने वाला है, उनका भी नाम प्रारूप 6 में आवेदन लेकर जोड़ा जाना है ताकि कोई भी युवा मतदाता मतदान से वंचित न रहे।

Share
पढ़ें   लाठीचार्ज पर राजनीति : नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने दुर्ग जिले में हुए लाठीचार्ज की निंदा की, नारायण चंदेल - 'अपने खिलाफ उठ रहे आवाज को सहन नहीं कर पा रही है प्रदेश सरकार'

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed