मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की दी बधाई

छत्तीसगढ़




प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 24 जनवरी 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली की मंगल कामना की है। श्री साय ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महादान और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला छेरछेरा त्योहार हमारी सामाजिक समरसता, दानशीलता की और समृद्ध गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। यह नई फसल के घर आने की खुशी में पौष मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं।

Share
पढ़ें   'पंजाब' में अब क्या? : सिद्धू के इस्तीफे को पार्टी हाईकमान ने किया नामंजूर, CM चन्नी ने बुलाई आपात बैठक, सिद्धू के समर्थन में 3 कैबिनेट मंत्रियों ने दिया इस्तीफा