9 Mar 2026, Mon
Breaking

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा घायल जवान से मिलने पहुँचे अस्पताल,  सरकार बनने के बाद नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई हुई तेज

प्रमोद मिश्रा
रायपुर 13फरवरी 2024
उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री श्री विजय शर्मा आज बीजापुर जिले  में बीते दिनों आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान के स्वास्थ्य जानकारी लेने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल पहुँचे। इस दौरान मंत्री श्री शर्मा ने घायल जवान श्री पुनीत नेताम का हाल चाल जाना और चिकित्सकों से उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा घायल जवान के परिवार जनों एवं उनकी पत्नी को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आपके साथ है, किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होने पर उपमुख्यमंत्री ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया।
      उपमुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में तेजी आयी है, आगे भी लड़ाई तेजी से होगी। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपने खात्मे की ओर है। हम आने वाले समय में नक्सलवाद को खत्म करके रहेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। हमारी पहली प्राथमिकता जवानों का स्वास्थ्य है इन जवानों की पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा  हैं, उन्होंने कहा कि जवानों से बात करके उनकी हिम्मत देखकर इस समस्या के खात्मे का संकल्प और मजबूत हो जाता है।

Share
पढ़ें   सप्ताह का संवाद : अधिवेशन से अपग्रेडेशन...राजगीत पर राजनीति...जजों को 'सुख' दे गए तनसुख...परम्परा निभाते प्रबल...फिर संतुष्ट कर रहे हैं संतोष...बलौदा ने रुला दिया

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed