8 Mar 2026, Sun
Breaking

टेक्नोलॉजी के व्यापक इस्तेमाल से प्रदेश में आयेगा बड़ा परिवर्तन: वित्त मंत्री

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 14 फरवरी 2024
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज विधानसभा में बजट पर चर्चा के लिए पक्ष एवं विपक्ष की तरफ से चर्चा में शामिल सदस्यों के साथ ही सदन के सभी सदस्यों को अपनी तरफ से  धन्यवाद ज्ञापित किया। वित्त मंत्री ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में कहा की मैं बजट पर चर्चा में शामिल सभी साथियों को अपने सुझाव और अपनी बातें रखने के लिए धन्यवाद देता हूं।
वित्त मंत्री ने सदन को संबोधित करते हुए कहा की राज्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार बस्तर एवं  सरगुजा पर फोकस करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा की सरगुजा एवं बस्तर को इको टूरिज्म एवं नेचुरोपैथी डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जायेगा। बस्तर क्षेत्र में लघु वनोपज के प्रसंस्करण हेतु उद्योगों की स्थापना की जाएगी और समन्वित प्रयास करते हुए इन क्षेत्रों की आर्थिक संभावनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा।
वित्त मंत्री ने कहा की एक ओर हमारी सरकार गोंडी भाषा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है तो दूसरी तरफ नया रायपुर को आईटी सेक्टर बनाने के लिए भी हम प्रतिबद्ध हैं,हम टेक्नोलॉजी के व्यापक इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे इससे प्रदेश में बड़ा परिवर्तन आएगा।
वित्त मंत्री ने नए जिलों के बारे में कहा की उन्हें यह जानकारी मिली है की बहुत से नए जिलों में कार्यालय, कॉलेज एवं मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। इन जिलों का विकास करने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
श्री चौधरी ने सदन को संबोधित करते हुए कहा की यह विष्णु देव साय की सरकार है जिसने निर्णय लिया है कि 15 क्विंटल की जगह 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी होगी। इसके लिए किसानों के हित में कृषक उन्नति योजना के तहत बजट में 12 हजार करोड़ का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने कहा की हमारी सरकार किसानों के लिए पूरी तरह समर्पित है और सदन में बैठे किसी भी व्यक्ति को किसानों की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है|

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023, निगरानी दलों ने 32 करोड़ 75 लाख रूपए की नगदी और वस्तुएं की जब्त

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed