8 Mar 2026, Sun
Breaking

CG में कैबिनेट की कल होगी बैठक : आचार संहिता लगने से पहले महत्वपूर्ण बैठक, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 05 मार्च 2024

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक कल शाम 5 बजे से मंत्रालय में होने वाली है । लोकसभा चुनाव के लिए लगने वाले आचार संहिता से पहले यह कैबिनेट की अंतिम बैठक मानी जा रही है । ऐसे में हो सकता है कि कुछ बड़े निर्णय साय कैबिनेट ले सकती है ।

वैसे धान की बची राशि को 12 मार्च और महतारी वंदन योजना के राशि 07 मार्च को देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने पहले ही कर दी है । ऐसे में हो सकता है कि कोई और बड़ी घोषणा कैबिनेट करें ।

Share
पढ़ें   शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेंगे

 

 

 

 

 

You Missed