8 Mar 2026, Sun
Breaking

CG में पत्नी ने कपड़ा धोने मना किया तो पति ने कैंची से किया वार : पत्नी की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

• आरोपी की पहले भी हो चुकी है शादी

• हमेशा होता था पति और पत्नी में विवाद

प्रमोद मिश्रा

खरोरा, 07 मार्च 2024

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के खरोरा इलाके में कपड़ा धोने से मना करने पर पति ने पत्नी गले पर कैंची से वार कर दिया। हमले घायल महिला को पड़ोसियों अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक तीजन बाई देवांगन (34) का पति यज्ञबल देवांगन से आए दिन विवाद होता रहता था। सुबह पति बोला कि तुम कपड़े धो दो तो तीजन बोली मैं कपड़ा धोने यहां नहीं आई हूं, जिसको कपड़ा धोना हो खुद धो ले। इस बात से पति को तेज गुस्सा आ गया। उसने घर पर रखे कैंची से उसके गले में मार दिया, जिससे कैंची गले में धंस गई। लहूलुहान पत्नी को पड़ोसियों ने CSC खरोरा में भर्ती कराया था।

आरोपी की पहले भी हो चुकी है शादी

बताया जा रहा है कि तीजन बाई आरोपी की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी सरस्वती की 2019 में लीवर की बीमारी से मौत हो गई। उसके बाद इसे 2020 में उसने तीजन से शादी की थी। दूसरी पत्नी से एक लड़का भी है।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि आरोपी यज्ञबल देवांगन ढाबा में खाना बनाने का काम करता है। वहीं तीजन घर पर ही पेटीकोट कढ़ाई बुनाई का काम करती थीं। खरोरा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने कहा कि अपराध पंजीकृत कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share
पढ़ें   CG की 7 सीटों में चुनाव संपन्न :  सीएम साय ने जताया मतदाताओं का आभार, सभी 11 की 11 सीटें जीतने का किया दावा

 

 

 

 

 

You Missed