प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 11 मार्च 2024

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है । शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 2011 बैच के अधिकारी अजातशत्रु बहादुर सिंह को राजधानी रायपुर में ट्रेनिंग ऑपरेशन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं और नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय के निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी है ।






