10 Mar 2026, Tue
Breaking

‘छत्तीसगढ़ – विजन 2047’ पर शुक्रवार को कॉन्फ्रेंस का आयोजन : आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास हेतु 25 वर्षों के रोडमेप पर करेंगें चर्चा

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 14 मार्च 2024
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास की परिकल्पना को सार्थक करने के लिये ’छत्तीसगढ़ विजन 2047’ पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन 15 मार्च, 2024 एक निजी होटल में 11.30 बजे से किया जाएगा। इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन वित्त, वाणिज्यकर, आवास एवं पर्यावरण, योजना एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी छत्तीसगढ़ शासन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, श्री अभिताभ जैन करेंगे।
आजादी के अमृतकाल में विकसित भारत कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ – विजन 2047 पर आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के इंटीग्रेटेड स्टील एवं स्पंज आयरन प्लांट, कोल वॉशरी, ताप विद्युत संयंत्र, कोल माईंस, आयरन ओर माईंस, बड़े हॉस्पिटल, स्पंज आयरन एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसी प्रकार रोलिंग मिल एसोसिएशन, मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन, माईनर मिनरल एसोसिएशन, संयुक्त अपशिष्ट अपवहन सुविधा के राज्य प्रमुख शामिल होंगे। इस कॉन्फ्रेंस में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग एवं भिलाई नगर पालिक निगम के आयुक्तगण भी उपस्थित रहेंगे।
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के सदस्य सचिव, पी. अरूण प्रसाद ने जानकारी दी है कि इस कॉन्फ्रेंस में आजादी के 100वें वर्ष यानि 2047 तक भारत के साथ छत्तीसगढ़ को एक विकसित राज्य बनाने हेतु आर्थिक विकास के साथ-साथ पर्यावरणीय स्थिरता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जायेगी। छत्तीसगढ़ – विजन 2047 अगले 25 वर्षों के लिये पर्यावरण संरक्षण पर रोड मैप के रूप में कार्ययोजना तैयार किये जाने पर विचारों और सुझाओं को साझा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

Share
पढ़ें   बलौदाबाजार जिले में आरक्षण की प्रक्रिया आज : जिले के जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष और सदस्य के साथ सरपंच के लिए आरक्षण आज, वार्ड पंच के लिए कल होगी आरक्षण की प्रक्रिया

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed