8 Mar 2026, Sun
Breaking

बस्तर और सरगुजा के विकास के लिए संकल्पित है भाजपा सरकार: विष्णु देव साय

प्रमोद मिश्रा

सुकमा, 22 मार्च 2024। भाजपा ने सुकमा जिले का निर्माण किया, भाजपा ने सुकमा को ग्राम पंचायत से नगरपालिका और फिर जिला बनाया, 15 वर्षों में सुकमा जिले का सर्वांगीण विकास कर उसका कायाकल्प करने में सफलता पाई, मगर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की योजनाओं को कोई तवज्जो नहीं दी और न ही स्वयं कोई विकास किया।

भाजपा ने बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए विकास प्राधिकरण का निर्माण किया था, जो भाजपा की विकास को लेकर नेक-नीयती का सर्टिफिकेट है। हाईस्कूल मिनी स्टेडियम सुकमा में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने उपरोक्त बात कही।

उन्होंने कहा हमारी सरकार ने तीन महीने में मोदी की गारंटी के महत्वपूर्ण वादों को पूरा करने का काम किया। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को मंजूरी दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस ₹3716 करोड़ दिया। ₹3100 प्रति क्विंटल में धान खरीदी का वादा पूरा किया। हमने ₹13,320 करोड़ धान अंतरण की राशि प्रदान की। हमने वादा किया था कि महतारी वंदन योजना के तहत माताओं के खाते में हर महीने ₹1000 प्रदान करेंगे, हमने ₹655 करोड़ की राशि प्रदान की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस ने CGPSC में घोटाला कर युवाओं के सपने को रौंदने का काम किया था, PSC घोटाला करने वालों के खिलाफ हमने जांच का जिम्मा CBI को सौंप दिया है। कोई भी दोषी बख़्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर के तेंदूपत्ता संग्राहकों को संदेश देते हुए कहा कि तेंदूपत्ता की खरीदी ₹5500 प्रति मानक बोरा की जाएगी। 12 लाख लाभार्थियों का सारा तेंदूपत्ता सरकार खरीदेगी। कांग्रेस सरकार द्वारा बंद की गई चरण पादुका योजना और बच्चों को स्कॉलरशिप देने की योजना को हमारी सरकार फिर से शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र मोदी की गारंटी और हमारा संकल्प पत्र है। एक-एक कर हम सारे वादे पूरे करेंगे।

उन्होंने भूमिहीन मजदूरों को ₹10,000 और ₹500 में सिलेंडर दिए जाने के वादे को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर और सरगुजा उनके दिल में बसता है। 65 से ज्यादा वनोपजों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन वनोपज का लाभ संग्राहकों को बेहतर ढंग से कैसे मिले, इसका चिंतन हमारी सरकार कर रही है। आजादी के 75 साल में 55 साल देश में कांग्रेस की सरकार रही, मगर आदिवासियों का विकास नहीं हुआ। आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ, यह समझने की बात है। अब छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है तो विकास तेज़ रफ़्तार से हो रहा है।

नियद नेल्लानार योजना द्वारा दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में भी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेश कश्यप को प्रचंड मतों से विजयी बनाने के लिए आम जनता से वोट की अपील की।

Share
पढ़ें   EWS वर्ग के विद्यार्थियों को CM का बड़ा तोहफा : प्रतिष्ठित कोचिंग इंस्टीट्यूट देंगे CA,CS, CLAT और NDA जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए फ्री में कोचिंग, इंजीनियरिंग और मेडिकल की भी दी जाएगी निःशुल्क कोचिंग

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed