8 Mar 2026, Sun
Breaking

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी ने दर्ज की नई ईसीआईआर,अब नए सिरे से होगी जांच

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 अप्रैल 2024।छत्तीसगढ़ में 2 हजार करोड़ से अधिक के शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने नए सिरे से जांच करने के लिए एक नया मामला दर्ज किया है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने मनी लांड्रिंग केस को यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि, एजेंसी के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत आगे बढ़ने के लिए कोई अनुसूचित अपराध स्थापित नहीं हुआ था।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जांच एजेंसी ने वित्तीय अपराधों की जांच के लिए एक ईसीआईआर दायर किया है। जो FIR के समकक्ष होता है। यह ईसीआईआर छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 17 जनवरी को दर्ज की गई FIR पर आधारित है। इसमें रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा सहित कई कांग्रेस नेताओं, नौकरशाहों और व्यापारियों सहित 70 लोगों को नामजद किया गया था।

ईडी ने आरोप लगाया है कि, 2019 और 2022 के बीच गड़बड़ियां थी। जब सरकारी शराब रिटेलर CSMCL के अधिकारियों ने डिस्टिलर से रिश्वत ली थी। इससे पहले, जुलाई 2023 के पहले सप्ताह में दायर अपने आरोप पत्र में, जिसे अब खारिज कर दिया गया है। ईडी ने आरोप लगाया था कि, छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में मुख्य आरोपी और एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर द्वारा एकत्र किए गए 2,161 करोड़ रुपए में से 776 करोड़ रुपए राजनीतिक अधिकारियों के पास गए हैं।

Share
पढ़ें   राजभाषा सम्‍मेलन: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, रायपुर को मिला तृतीय पुरस्‍कार

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed