2 Jun 2025, Mon 8:15:57 AM
Breaking

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांकेर लोकसभा के अरौद में चुनावी सभा को किया संबोधित, अरुण साव बोले : “कांग्रेसी मन आय बाय बोलत हे, अब ये मन ला टाटा बाय बाय करना हे”

प्रमोद मिश्रा

अरौद (कांकेर), 12 अप्रैल 3024

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को कांकेर लोकसभा चुनाव के सुदूर गांवों में धुआंधार प्रचार कर भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के लिए जबरदस्त माहौल बनाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी डिप्टी सीएम का जोरदार स्वागत किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री साव ने उमरादाह के बाद अरौद के दशहरा मैदान में आमसभा में बताया कि गांवों में कहते हैं कि दे देबो कोनो ला, हमला का मिलिहि। ऐसे सोच को बदलना है। मोहन मंडावी जी को कमल में बटन दबाकर सांसद बनाया तो ये काम हुआ- हर घर शौचालय, मुफ्त गैस सिलेंडर, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार रुपए, लोगों को पक्का मकान।

अरुण साव ने कहा कि, चाय बेचने वाला आज प्रधानमंत्री बना है। एक गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बना है। गरीब मां का बेटा है इसलिए कोरोना काल में मुफ्त में टीका लगवाया। पांच किलो चावल मुफ्त में दिया, जो अब पांच साल तक मिलेगा। अब कहेंगे मोदी है तो मुमकिन है। दे देबो कोनो ला से काम नहीं चलेगा।

अरुण साव ने कहा कि, अब चुनाव का समय आया है। आशीर्वाद देने का समय आया है। सबको समझाना है। गरीब मां के बेटा ला जिताना है। भोजराज नाग को जिताकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय जी की सरकार बनने के बाद मोदी की गारंटी पूरी हुई है। 18 लाख आवास देने का वादा निभाया। दो साल का बकाया बोनस सरकार बनने के 12 दिनों बाद दिया गया। महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिली। 12 मार्च को 3100 रुपए धान खरीदी का भुगतान किया गया। मोदी की गारंटी मतलब गारंटी की भी गारंटी।

पढ़ें   कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के सभी अकाउंट IT ने किये फ्रीज, माकन बोले- करोड़ों की रिकवरी मांगी

अरुण साव ने कहा कि, भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता को एक एक रुपए के लिए तरसाया है। जबकि विष्णुदेव सरकार सायं सायं काम करत हे , कांग्रेसी मन आय बाय बोलत हे, अब ये मन ला टाटा बाय बाय करना हे।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed