17 Jun 2025, Tue 7:56:56 PM
Breaking

छत्तीसगढ़ में भाजपा का स्कोर 11/11 नॉट आउट रहेगा- अरुण साव

प्रमोद मिश्रा
दुर्ग, 15 अप्रेल 2024। उपमुख्यमंत्री  अरुण साव सोमवार को दुर्ग के नामांकन रैली में कांग्रेस नेताओं पर जमकर गरजे। श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस के नेता क्षेत्र छोड़ कर भाग रहे है, एक  स्वयंभू भरोसा किंग नेता दुर्ग का मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए हैं। वहीं उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को जिताकर दिल्ली में मोदी जी सरकार बनाने की बात कही।



उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शून्य में आउट होगी। भाजपा का स्कोर इस लोकसभा चुनाव में 11/11 नॉट आऊट रहने वाला है। विधानसभा चुनाव में एसे सबक सिखाया कि, यहां के कांग्रेसी नेता इधर उधर भाग रहे है। एक नेता भागकर राजनांदगांव और दूसरे नेता बिलासपुर चले गए। श्री साव ने कहा कि, दोनों नेता जहां गए हैं, वहां भी इंतजाम कर दिए गए हैं। सभी हारकर यहीं आएंगे।

श्री साव ने कहा कि, लोकसभा का चुनाव नरेंद्र मोदी का चुनाव है। गांव, गरीब, महिला, और मजदूर के विकास का चुनाव है। इस चुनाव में भी पीएम मोदी के पक्ष में माहौल है। इससे कांग्रेसी डरे हुए हैं। इसलिए मोदी जी के सिर को लाठी से मारने की बात कर रहे हैं, लेकिन मोदी जी का सिर फोड़ने वाला पैदा नहीं हुआ है। और इस तरह बोलने वाले कांग्रेस नेता को दुर्ग की जनता सबक सिखाएगी। ऐसा सबक सिखाना है कि, दोबारा मोदी जी का नाम लेने से भी डरेंगे।

श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है। सीएम विष्णुदेव साय 100 दिन में बहुत सारे काम किए हैं। लोग भी कह रहे हैं कि, प्रदेश में सायं सायं काम हो रहा है। पीएम मोदी की अधिकतर गारंटी पूरी हुई है।

श्री साव ने कहा कि, गरीब मां के बेटे  नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। इसलिए दुर्ग से विजय बघेल को भारी मतों से जिताना है।

////

Share
पढ़ें   सावधान....फ़र्ज़ी कार्ड, धाँसू नेमप्लेट... इस तरह फर्जी नेशनल क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर करते थे अवैध वसूली...7 आरोपी पकड़े गये, एक नाबालिग भी शामिल

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed