9 Mar 2026, Mon
Breaking

लोकसभा चुनाव 2024 : CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर तंज, बोले : “कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं…जनता की मर्जी ही मोदी की मर्जी है”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 अप्रैल 2024

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर कांग्रेस पर तंज कसा है । मुख्यमंत्री ने तंज कसते कहा है कि जनता की मर्जी ही मोदी की मर्जी है। उन्होंने जो संकल्प पत्र बनाया है वो जनता की मर्जी से बना है। मोदी जी ने इसके लिए पूरे देश भर से सुझाव मंगाए, जनता से चिट्ठियां आई, ऑनलाइन संदेश आए और जनता की इसी मर्जी से तैयार हुआ है भाजपा का संकल्प पत्र।

विष्णुदेव साय ने कहा कांग्रेस में अब बड़े-बड़े नेताओं के घर में बिखराव हो रहा है। कल ही दुर्ग में आयोजित नामांकन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी ने भाजपा ज्वाइन किया है। इससे हम कह सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का अब कांग्रेस से भरोसा पूरी तरह से उठ चुका है। वो कुछ भी कर लें जनता विश्वास करने वाली नहीं है। उसकी घोषणाओं का जनता पर कोई असर नहीं होगा।

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है तो हमारे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही। चालबाजी में उतर आई है कांग्रेस।

Share
पढ़ें   डिप्टी CM विजय शर्मा ने अमरकंटक में नर्मदा मैय्या और जलेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-शांति-समृद्धि की कामना की

 

 

 

 

 

You Missed