9 Mar 2026, Mon
Breaking

बस्तर में मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह, भाजपा को जिताने लोग घरों से निकर कर रहे वोट

*बस्तर में होगी लोकतंत्र की जीत, महेश कश्यप रिकार्ड मतों से जीतेंगे चुनाव*



*पूरे देश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ वातावरण, प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेस को नहीं होगा फायदा*

*सीएम योगी को सुनने कार्यकर्ताओं व लोगों में उत्साह, छत्तीसगढ़ में करेंगे तीन सभाएं*

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 अप्रेल 24

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, लोकसभा सीट बस्तर में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह है। लोग घरों से निकल कर वोट करने आ रहे हैं। श्री साव ने बताया कि चुनाव आयोग ने मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया है, जिसका असर देखने को मिल रहा है। बस्तर में एक बार फिर लोकतंत्र की जीत होगी।



उपमख्यमंत्री ने आग्रह किया है कि लोग मतदान करने घरों से बाहर निकले। विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें। लोकतंत्र में सभी को मतदान करने का अधिकार है। सभी अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करे।

श्री साव ने कहा कि, बस्तर में भारी पैमाने पर भाजपा के पक्ष में वोटिंग होगी। महेश कश्यप रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे।

श्री साव ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर कहा कि, कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। पूरे देश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ वातावरण है। कांग्रेस में भगदड़ मची है। प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ आने से कांग्रेस को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है।

कांग्रेस ने 2018 में बड़े बड़े दावे किए थे। लेकिन एक भी वादें पूर्ण नहीं किए। 2023 के चुनाव में 75 सीटें जीतने का दावा किया था। लेकिन दावे की हवा निकल गई।

साय सरकार ने 100 दिन में बहुत काम किया। मोदी की अधिकतर गारंटी पूरी की है। इसलिए बीजेपी के पक्ष में वातावरण है। भाजपा सभी सीटें जीतेगी।

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा कि, योगी जी ने उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा बदली है। उनकी कुशल प्रशासक की छवि बनी है। लोग योगी जी को सुनना चाहते हैं। योगी जी के आने से कार्यकर्ताओं व लोगों में उत्साह होगा। इससे मिशन 11 सीटें जीतने में मदद मिलेगी। इस बार कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा।
श्री साव ने बताया कि, सीएम योगी जी की छत्तीसगढ़ में तीन सभाएं होंगी। राजनांदगांव के अलावा बिलासपुर में भी सभा है।


//// /////

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025: वोट डालने के लिए 18 दस्तावेज मान्य, ऑनलाइन वोटर पर्ची से भी कर सकेंगे मतदान

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed