10 Mar 2026, Tue
Breaking

पूर्व MLA के भाई ने थामा BJP का दामन : Ex MLA चंद्रदेव राय के भाई ने पहना BJP का भगवा गमछा, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 02 मई 2024

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है । बिलाईगढ़ विधानसभा से पूर्व विधायक चंद्रदेव राय के भाई मुद्रिका राय ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है । उनके साथ कोदवा के सरपंच ने भी भाजपा ज्वॉइन किया है । मुद्रिका राय अपने भाई चंद्रदेव राय के साथ कदमताल करते हुए कांग्रेस के साथ थे लेकिन अब उन्होंने भाजपा प्रवेश कर लिया है ।

आपको बताते चलें कि चंद्रदेव राय की गिनती भूपेश बघेल के सबसे चहेते नेताओं में होती रही है । लेकिन बावजूद इसके 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनपर भरोसा नहीं जताया ।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ : आबकारी विभाग में प्रमोशन के साथ हुआ अधिकारियों का तबादला, समीर मिश्रा को दी गई बलौदाबाजार जिले की जिम्मेदारी

 

 

 

 

 

You Missed