10 Mar 2026, Tue
Breaking

सीएम अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार को किया गया गिरफ्तार, स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली, 18 मई 2024

स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट को लेकर दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। कई दिनों की खोज के बाद बिभव से अब दिल्ली पुलिस पूछताछ करने वाली है। स्वाती मालीवाल ने आरोप लगाया है कि 13 मई को सीएम केजरीवाल के पीए बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की है। यहां तक कहा गया है कि उनके साथ बदसलूकी की गई, उन्हें अपशब्द बोले गए।

उस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें मारपीट तो नहीं लेकिन बिभव और स्वाति की बहस होती दिख रही थी। यहां तक सुना जा रहा था कि स्वाति पुलिस को बुलाने की बात कर रही थीं। उसके बाद एक वीडियो और सामने आया जिसमें महिला सिक्योरिटी गार्ड स्वाति के साथ धक्का मुक्की कर रही थी। खुद स्वाती ने भी उस गार्ड का हाथ झटकने का काम किया।

अभी के लिए पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी हैं, सीसीटीवी फुटेज भी इकट्ठा कर लिए गए हैं, स्वाति का मेडिकल भी करवा दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में तो साफ लिखा है कि चेहरे और पैर में चोट है। अब उन चोटों को लेकर पुलिस बिभव कुमार से सवाल-जवाब करने वाली है। अब इस मामले में एक तरफ सीएम के पीए को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन खुद केजरीवाल अभी तक चुप्पी साधे बैठे हैं। उनकी तरफ से इस मामले में कुछ भी बोलने से बचा जा रहा है, ये अलग बात है कि पार्टी कार्यकर्ता अब खुलकर स्वाति के खिलाफ ही बोलने लगे हैं।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि जब से सीएम केजरीवाल तिहाड़ से बाहर आए हैं, तब से बीजेपी बौखलाई हुई है। इसी वजह से बीजेपी ने साजिश रची और स्वाति मालीवाल को सीएम के घर सुबह-सुबह भेजा। इसका इरादा था सीएम केजरीवाल पर झूठे आरोप लगाना। उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल इस षड्यंत्र का चेहरा थीं।

आतिशी ने आगे कहा कि स्वाती मालीवाल 13 मई को बिना अपाइंटमेंट लिए सीएम आवास पहुंचीं, उनका इरादा था कि सीएम पर आरोप लगाए जाएं लेकिन वो उपलब्ध नहीं थे, इसलिए वो बच गए। इसलिए उन्होंने बिभव कुमार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आज जो वीडियो सामने आया है, उसने उनके षड्यंत्र को बेनकाब कर दिया है। आतिशी ने स्वाति मालीवाल के सभी आरोपों को गलत करार दिया

Share
पढ़ें   वनवासियों को मिला रहा उनका अधिकार : कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में अब तक 4.54 लाख व्यक्तिगत और 45 हजार से अधिक सामुदायिक वन अधिकार पत्र किया वितरित, पट्टा मिलने से ग्रामीणों के चेहरों में लौटी मुस्कान

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed