11 Mar 2026, Wed
Breaking

UP Lok Sabha Election 2024: रायबरेली, अमेठी, अयोध्या और लखनऊ समेत 14 सीटों पर वोटिंग जारी, राजनाथ, स्मृति, राहुल गांधी के भाग्य का होगा फैसला, मैदान में 144 प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ, 20 मई 2024

पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान आज होगा। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इसके साथ ही लखनऊ पूर्व के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी आज ही वोट पड़ेंगे। इसके अलावा देशभर में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर भी वोट पड़ेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पांचवें चरण में 2,71,36,363 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1,44,05,097 पुरुष, 1,27,30,186 महिला और 1,080 थर्ड जेंडर हैं। सबसे अधिक मतदाता मोहनलालगंज और सबसे कम मतदाता बांदा में हैं। सबसे अधिक 15 प्रत्याशी फतेहपुर और सबसे कम 4 प्रत्याशी कैसरगंज लोकसभा सीट पर हैं। लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर कुल 4,64,510 मतदाता हैं।

सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक यहां पड़ेंगे वोट
मोहनलालगंज (सुरक्षित), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (सुरिक्षत), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (सुरिक्षत), बाराबंकी(सुरिक्षत), फैजाबाद, कैसरगंज और गोण्डा में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

Share
पढ़ें   AI समिट में नग्न प्रदर्शन पर बवाल: BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव बोले- देश को बदनाम करने की साजिश, कांग्रेस पर गंभीर आरोप

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed