10 Mar 2026, Tue
Breaking

‘चुनाव के बीच नियम बदलना नामुमकिन’, EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली, 23 मई 2024

वोटर टर्न आउट यानी मतदान और मतदाताओं का डेटा मतदान का समय पूरा होने के 48 घंटों के भीतर सार्वजनिक करने का आदेश देने की गुहार वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के नोटिस का जवाबी हलफनामा चुनाव आयोग ने दाखिल कर दिया है.

आयोग ने अपने हलफनामे में कहा है कि बूथवार फॉर्म 17C आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने से गड़बड़ी हो सकती है. इससे फार्म 17सी में फर्जीवाड़ा किया जा सकता है. इससे खामख्वाह आयोग पर लोगों का अविश्वास होगा.

फाइनल डेटा आने में क्यों लगता है वक्त?

चुनाव आयोग ने अपने जवाबी हलफनामे में कहा है कि फॉर्म 17c अपलोड करने की हड़बड़ी में बहुत मुमकिन है कि वेरिफिकेश के दौरान मानवीय, तार्किक और गणितीय भूल चूक हो जाए. लिहाजा ये घोषणा की जाती है कि रिटर्निंग ऑफिसर दूरदराज की पोलिंग पार्टी से मिली सूचनाओं को शामिल करने में वक्त लगता है. इसी वजह से फाइनल डेटा आने में थोड़ा वक्त लगता है.

चुनाव कर्मचारियों को दोबारा प्रशिक्षण देना नामुमकिन’ – EC

आयोग ने कहा है कि इस बाबत चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों को सघन प्रशिक्षण दिया गया है. आम चुनाव संचालित करने में महीनों का सुनियोजित मेहनत लगता है. अब चुनाव प्रक्रिया के समापन के दौर में प्रक्रियागत कोई भी बदलाव करने से भ्रम की स्थिति बढ़ेगी. क्योंकि अब नए सिरे से नई प्रक्रिया का प्रशिक्षण देना नामुमकिन है, क्योंकि आखिरी दो चरणों के लिए चुनाव कर्मचारी ड्यूटी में जुटे हुए हैं.

चुनाव आयोग ने अपने हलफनामे में कहा कि सबको समान अवसर देने की अवधारणा के तहत प्रक्रिया के नियम समय रहते ही अमल में लाने चाहिए. सभी दलों को भी इस बाबत पहले से पता रहना चाहिए. आयोग ने कहा कि चुनाव की चलती प्रक्रिया में कोई बदलाव उचित नतीजे नहीं दिखाएगा.

Share
पढ़ें   रायपुर का खौफनाक भाई-भाई मर्डर केस: करोड़पति ड्रोन कारोबारी पीयूष झा को उम्रकैद, मां की वीडियो कॉल ने खोली हत्या की पूरी कहानी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed