9 Mar 2026, Mon
Breaking

मूलभूत सुविधाएँ प्रदान करने में आनाकानी से श्रमिको में रोष : के एस के महानदी प्लांट में एचएमएस यूनियन के आह्वान पर टूल डाउन, कामकाज पूरी तरह से प्रभावित

प्रमोद मिश्रा

जांजगीर चांपा/नरियरा, 27 मई 2024

के एस के महानदी पावर कम्पनी लिमिटेड नरियरा में छत्तीसगढ़ पावर मजदूर संघ एचएमएस यूनियन के आह्वान पर सोमवार सुबह 7 बजे से टूल डाउन प्रारम्भ हो गया है, जिससे कारखाना का काम पूरी तरह ठप हो गया है, श्रमिक संघ के द्वारा विगत फरवरी माह में बड़ी संख्या में बाइक रैली निकाल कर जिला प्रशासन को अपनी मांगों का मांग पत्र सौंपा गया था, जिसमे अभी तक कोई भी सकारात्मक पहल नही हुआ है, जिससे अप्रैल 2024 से श्रमिको को वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ लंबित हो गया है, साथ ही पिछले वर्ष के समझौते में अस्पताल निर्माण के लिए भी बात हुई है, जिसके लिए जिला प्रशासन को 50 लाख रुपये अग्रिम भुगतान कर देने की बात हुई है, निर्माण कार्य प्रारंभ के पश्चात बाकी 1 करोड़ 25 लाख रुपये किश्तों में जारी करने की बात कही गयी थी जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ आज तक नही हो सका।

इसके अतिरिक्त पिछले वर्ष कुछ स्कूलों से टाई अप कर बच्चो के शिक्षा व्यवस्था प्रारम्भ की गई उसमें भी कई अड़चने है, चूंकि अकलतरा के स्कूलों से टाई अप किया गया है, इसलिए अधिक दूरी होने के वजह से बच्चों का परिवहन सेवा बाधित होते रहता है, प्रथम वर्ष ही बच्चों के स्कूल बस बीच मे बीच मे बंद होते रहते थे, जिससे बच्चो के शिक्षा ग्रहण में बाधा पहुंच रहा था, इसलिए श्रमिक संघ ने जब तक कारखाना द्वारा स्वयं का स्कूल प्रभावित क्षेत्र में नही बन जाता तब तक परिवहन का व्यवस्था कारखाना प्रबन्धन द्वारा किये जाने की मांग की गई है, इसके अतिरिक्त मूलभूत एवं श्रम कानून के तहत मिलने वाले अधिकारों की मांग की गई है।
इस संबंध में एचएमएस यूनियन के श्रमिक नेता मुलचन्द नोरगे ने बताया कि शनिवार को प्रबन्धन के साथ कारखाना परिसर में बैठक हुई थी, किन्तु कारखाना प्रबन्धन के साथ नही बनी, प्रबन्धन हमारी मांगो को पूरी करने में दिलचस्पी नही दिखा रहा है। वही श्रमिक नेता लोभन साहू ने बताया कि हम हर बार चाहते शांतिपूर्ण तरीके से हमारी मांगो पर सकारात्मक पहल हो किन्तु प्रबन्धन की हठधर्मिता और अपने जिम्मेदारियों से बचने के वजह से हमे विरोध स्वरूप टूल डाउन करना पड़ा।

पढ़ें   मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल: छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी


वही एचएमएस यूनियन के महामंत्री बलराम गोस्वामी ने बताया कि कारखाना की बिक्री प्रक्रिया इस समय से तीव्र गति से चल रही है, ऐसे हम चाहते है कि श्रमिको को जो भी लाभ या सुविधाएं मिलने की सहमति बन रही है वह लिखित और स्पष्ट हो लेकिन प्रबन्धन से बात नही बन पा रही है, कुछ मुद्दों पर मौखिक आश्वासन हमे स्वीकार नही है, आने वाले समय पर कारखाना का नया मालिक आ जायेगा, संभवतः प्रबन्धन में बदलाव होगा, इसलिए हम नही चाहते कि जो पिछले 10 वर्षों से हम संघर्ष कर रहे है, वह आगे भी जारी रहे, हमारा अंतिम समय तक प्रयास रहा है कि बिना कोई रुकावट के शांतिपूर्ण तरीके से समझौता हो जाये किन्तु प्रबन्धन के द्वारा हमे सहयोग नही किया गया, श्रमिको में काफी रोष पनप चुका था, बच्चो का स्कूल खुलने का समय हो रहा है, कोई भी निर्णय सही समय पर नही हो रहा है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed