11 Mar 2026, Wed
Breaking

पद्मश्री हेमचंद मांझी ने पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का किया एलान :  लगातार नक्सलियों द्वारा मिल रही  धमकियों के बाद उठाया यह कदम,आज से उपचार भी बंद

प्रमोद मिश्रा

नारायणपुर, 27 मई 2024

पद्मश्री हेमचंद मांझी ने पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का ऐलान किया है। आज से उपचार बंद करने की भी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि, लगातार नक्सलियों से धमकी मिलने के बाद अब वह यह कदम उठा रहे हैं। नक्सलियों ने बीएसएनएल के टावर को आग के हवाले कर पोस्टर लगाया था। पोस्टर में पद्मश्री हेमचंद मांझी को जान से मारने की धमकी दी थी।



पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि रविवार देर रात छोटेडोंगर पुलिस थाने से 4 किमी दूर चमेली गांव और गौरदण्ड में दस्तक देकर दो बीएसएनएल टावर को आग के हवाले कर दिया हैं। वहीं नक्सलियों ने मौके पर कई बैनर पोस्टर भी लगाए। उनमें छोटेडोंगर के पद्मश्री वैधराज हेमचंद्र मांझी को आमदई खदान का दलाल बताते हुए देश से मार भगाने की धमकी दी है।



नारायणपुर जिले के रहने वाले हेमचंद्र मांझी वैद्यराज के नाम से प्रसिद्ध हैं। आज वह पारंपरिक तरीके से जंगली जड़ी-बूटियों से बीमारियों का इलाज करते हैं। मांझी ने अपना पूरा जीवन जड़ी-बूटियों की खोज और उनसे लोगों का इलाज करने में बिताया। लगभग पांच दशकों तक उन्होंने हजारों लोगों को ठीक किया है। जनता के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के कारण केंद्र सरकार ने वैद्यराज हेमचंद मांझी को पद्मश्री से सम्मानित किया।

Share
पढ़ें   लोकसभा चुनाव 2024 : 24 अप्रैल को शाम 06 बजे थमेगा चुनावी शोर-गुल, मतदान कार्य में बाधा डालने वाले पर होगी कार्यवाही

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed