8 Mar 2026, Sun
Breaking

CG में सहायक राजस्व निरीक्षक 8 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार :    भवन अनुज्ञा जारी करने के एवज में की रिश्वत की मांग, ACB की टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

प्रमोद मिश्रा

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 29 मई 2024

गौरेला नगर पंचायत में सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद गुप्ता को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद गुप्ता ने शिकायतकर्ता रविशंकर गुप्ता से मकान बनाने भवन अनुज्ञा जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी. जिसके बाद ACB ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथ पकड़ा.

बता दें कि बिलासपुर में बेलगहना के रहने वाले रविशंकर गुप्ता की गौरेला में आवासीय जमीन है. इस भूमि पर रविशंकर मकान बनाना चाहते थे, जिसके लिए नगर पंचायत गौरेला से भवन अनुज्ञा प्राप्त करने के लिए उन्होंने गौरेला नगर पंचायत के सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद गुप्ता से संपर्क किया. इस दौरान अरविंद गुप्ता ने उनसे भवन अनुज्ञा जारी करने के एवज में 8,000 रूपये की मांग की, जिसके बाद रविशंकर गुप्ता उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़वाने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो से अरविंद गुप्ता की शिकायत की.

ACB ने ऐसे रंगे हथों पकड़ा
ACB ने जब शिकायत का सत्यापन किया तो आरोप की पुष्टि हुई. इसके बाद आरोपी अरविंद गुप्ता ने शिकायतकर्ता रविशंकर गुप्ता को 8,000 रूपये लेकर बिलासपुर स्थित व्यापार विहार बुलाया. इस दौरान जैसे ही आरोपी ने पैसे हाथ में लिए ACB की टीम ने उसे रंगे हथों धर दबोचा. मामले में ACB की टीम आरोपी सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर रही है.

Share
पढ़ें   SCERT योगा प्रशिक्षण : बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने SCERT शिक्षकों दे रहे योगा प्रशिक्षण...SCERT के डायरेक्टर भी पहुंचे योगा क्लास

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed