11 Mar 2026, Wed
Breaking

पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा : आरोपी नें प्रेमिका के पति की हत्या कर शव को शराब भट्टी के पीछे लगाया ठिकाना, छः गिरफ्तार

दुर्गा प्रसाद तिवारी

मुंगेली, 11 जून 2024

मुंगेली में 7 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में रेहूटा शराब भट्टी के पास मिले शव के मामले को लेकर पुलिस ने खुलासा किया है। एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल ने बताया कि मृतक की पत्नी का अपने पड़ोसी राकेश श्रीवास से प्रेम प्रसंग चल रहा था।जिसकी भनक पति नरेंद श्रीवास को लग गया जिसके चलते  राकेश श्रीवास और मृतक नरेंद्र श्रीवास के बीच कुछ महीने पहले वाद विवाद हुआ था इसके चलते पूजा श्रीवास ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी साथ ही अन्य सहयोगियों  को गिरफ्तार किया है।



दरअसल, 7 जून को रेहूटा शराब भट्टी के पीछे नरेंद्र श्रीवास का शव पड़ा मिला था मुंगेली पुलिस ने मृतक का पीएम कराया। जिसमें मृतक का गला घोंटकर हत्या की पुष्टि की गई थी।



पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की जांच पडताल के दौरान करीबन 500 मोबाईल नंबरो का काल डिटेल साइबर सेल से टावर डम्प घटना स्थल के आस-पास के सीसी कैमरा फुटेज की मदद एवं मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी शिवम साहू, अजय धुरी तथा राकेश श्रीवास को अलग अलग पुलिस टीम भेजकर बिलासपुर एवं रायपुर से गिरफ्तार किया गया तो वही आरोपी राकेश श्रीवास से कड़ाई से पुछताछ करने पर बताया की नरेन्द्र श्रीवास की पत्नी पूजा श्रीवास मेरे बीच प्रेम संबध चल रहा था और नरेन्द्र श्रीवास बात करते हुये पकड लिया था इसी कारण उसके साथ विवाद चल रहा था और पूजा श्रीवास को पाने के लिये नरेन्द्र श्रीवास को रास्ते से हटाने के लिये पूरी प्लानिग के साथ उसकी हत्या करने का प्लानिग कर दी गई हत्या, सभी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया|

Share
पढ़ें   CM भूपेश बघेल ने लिखा केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र, केंद्र से GST की 3700 करोड़ रुपये की राशि देने का किया अनुरोध

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed