9 Mar 2026, Mon
Breaking

ऐतिहासिक रहा जशपुर योग महोत्सव : सीएम की पुत्री स्मृति साय ने गर्भवती महिलाओं को योग करने किया प्रेरित, गर्भवती महिलाओं के केंद्रित रहा जशपुर योग महोत्सव, हुआ लाइव प्रसारण

प्रमोद मिश्रा

जशपुर नगर, 21 जून 2024-आज विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  के अवसर पर जशपुर योग महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में लगभग 100 गर्भवती महिलाओं ने सामूहिक रूप से योग किया।


गर्भवती महिलाओं के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग अत्यंत महत्वपूर्ण है। योग के इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए गर्भवती महिलाओं को योग कराया गया। जशपुर योग महोत्सव कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पुत्री स्मृति साय के संरक्षण में आयोजित हुआ।  स्मृति साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुईं। जशपुर जिला प्रशासन और यूनीसेफ टीम के संयुक्त प्रयास से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए शानदार पहल

योग कार्यक्रम में रायपुर से आई राहुल रायपुर योगपीठ की टीम ने महिलाओं को योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया। कुशल प्रशिक्षकों ने गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए लाभदायी साबित होने वाली सभी योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। गर्भावस्था के दौरान विभिन्न योग क्रियाओं के लाभ के बारे में महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी गई। गर्भावस्था के दौरान होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का योग क्रियाओं के द्वारा निदान करने के बारे में भी महिलाओं को जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि स्मृति साय ने महिलाओं को योग के लिए किया प्रेरित

योग महोत्सव में स्मृति साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने  खुद भी योग किया। कार्यक्रम के आरंभ में सुश्री साय ने गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए योग के महत्व और उसके लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को योग करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया। उन्होंने कहा, “योग हर उम्र के लोगों के लिए लाभकारी होता है। योग करने से न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि हम मानसिक रूप से भी तंदुरुस्त रहते हैं।” उन्होंने सभी उपस्थित महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का एक अभिन्न हिस्सा बनाएं।

पढ़ें   बलौदाबाजार : भगवान श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की जिले में हुई बैठक, हर घर निधि समर्पण हेतु जाने बनी कार्ययोजना



ऐतिहासिक रहा जशपुर योग महोत्सव

जशपुर में आयोजित योग महोत्सव को व्यापक बनाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का राज्यभर में लाइव प्रसारण किया गया। प्रदेश के इतिहास में यह पहला योग कार्यक्रम रहा जिसने गर्भवती महिलाओं के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी। इस प्रकार के आयोजन से गर्भवती महिलाओं को न केवल स्वास्थ्य लाभ मिलता है बल्कि उन्हें योग के माध्यम से एक सकारात्मक और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का भी प्रोत्साहन मिलता है। जशपुर योग महोत्सव में मुख्य अतिथि स्मृति साय, जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर  हरिओम द्विवेदी,  एवं जिला पंचायत अध्यक्ष  शांति भगत ने शिरकत की।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed